CSK vs GT : सीएसके ने जीता टाॅस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला
मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 62वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गुजराट टाइटंस के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात इस सीजन में पहले से ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। वह 12 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक लेकर टाॅप पर है। गुजरात चाहेगा कि यहां भी जीत हासिल कर लीग मुकाबलों के समाप्त होने तक खुद को टाॅप पर रखा जाए। वहीं सीएसके 12 मैचों में 8 हार के साथ पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुका है। हालांकि, एमएस धोनी चाहेंगे कि जीत के साथ बचे मुकाबलों को समाप्त किया जाए।

Recommended Video
इस सीजन में दूसरी बार इन दोनों टीमों का आमना-सामना होने जा रहा है। 17 अप्रैल को हुए मैच में गुजरात ने एक गेंद शेष रहते 3 विकेट से सीएसके को हराया था। अब सीएसके चाहेगा कि उस हार बदला लिया जाए जो करीब जाकर मिली थी।
यह भी पढ़ें- VIDEO : जब नंगा होकर क्रीज पर आया दर्शक, फिर एंड्रयू साइमंड्स ने यूं सिखाया सबक
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI -
गुजरात : रिद्धिमान साहा(W), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या(C), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद शमी
सीएसके : रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोइन अली, शिवम दुबे, एमएस धोनी (C/W), ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी












Click it and Unblock the Notifications