VIDEO : जब नंगा होकर क्रीज पर आया दर्शक, फिर एंड्रयू साइमंड्स ने यूं सिखाया सबक
नई दिल्ली। दिवंगत महान एंड्रयू साइमंड्स, जिनका 46 साल की उम्र में रविवार को एक कार हादसे में निधन हो गया, कोई साधारण क्रिकेटर नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर न केवल अपने समय के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक थे, बल्कि थोड़े गुस्से वाले भी थे। साइमंड्स को कई बार मैदान पर विरोधी टीमें के खिलाड़ियों के साथ उलझते हुए भी देखा गया। खासकर, हरभजन सिंह के साथ हुआ विवाद उनके करियर का सबसे बड़ा विवाद था। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब साइमंड्स का गुस्सा एक दर्शक पर निकल आया था।
यह भी पढ़ें- तीन महीनों में हुई 3 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की माैत, एक चला गया था कोमा में

कंधा मारकर गिरा दिया था नीचे
यह घटना 2008 की है, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एमसीजी में दूसरे सीबी फाइनल के दौरान एक दर्शक बिना कपड़ों के ही मैदान पर आ गया। साइमंड्स बैटिंग कर रहे थे कि तभी वो शख्स उनकी तरह भागा आया। सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने के लिए पीछे दाैड़े हुए थे, लेकिन साइमंड्स ने गुस्से में आकर उस शख्स को जोर से कंधा मारकर बुरी तरह से नीचे गिरा दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
Recommended Video
साइमंड्स का सामना करना पड़ा भारी
बाद में उस व्यक्ति की पहचान रॉबर्ट ओगिल्वी के रूप में हुई। ओगिल्वी ने जिस भी मकसद से मैदान में प्रवेश किया हो, लेकिन साइमंड्स का सामना करना भारी पड़ गया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भी उस समय क्रीज पर थे। महान कमेंटेटर रिची बेनाउड ने घटना के बारे में ऑन एयर कहा था, "ठीक है, वह दर्शक एंड्रयू साइमंड्स को कुछ चोट पहुंचा सकता था क्योंकि वह सीधे उस पर दौड़ता हुआ लग रहा था और अचानक वह उसके करीब था।''

एक तो डर के मारे स्टेडियम से भाग गया था
ऐसा पहली बार नहीं हुआ था जब साइमंड्स ने ऐसा काम करने वालों को सबक सिखाया होगा। इससे पहले 1997 में पर्थ में WACA में क्वींसलैंड और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बीच एक घरेलू एक दिवसीय फाइनल मैच खेला गया था। क्वींसलैंड के लिए साइमंड्स खेल रहे थ। इस दाैरान भी एक दर्शक मैदान में घुस आया। तभी साइमंड्स को गुस्सा आ गया। वह फील्डिंग कर रहे थे और जब दर्शक उनकी ओर आया तो साइमंड्स उसके पीछे भाग निकले। साइमंड्स ने उसे जोर से नीचे भी गिराया, लेकिन दर्शक इतना डर गया था कि वह स्डेडियम से बाहर ही भागता हुआ निकल गया था।












Click it and Unblock the Notifications