टीम इंडिया से लेकर धोनी की बिटिया तक, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देख झूम उठा खेल जगत, देखें Video

Chandrayaan-3: आज का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव, गर्व, और प्रसन्‍नता का दिन है, और हो भी क्यों न हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारकर इतिहास जो रच दिया है। चंद्रमा के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला देश बनने पर पूरे भारत में खुशी की लहर है। इस खास मौके पर टीम इंडिया कहां पीछे रहने वाली है। भारतीय टीम डबलिन से इस पल की साक्षी बनी है।

स्पेसक्राफ्ट के चंद्रमा पर उतरते ही खुशी से झूम उठी टीम इंडिया
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड बनाम तीसरे टी20 मैच से पहले डबलिन में चंद्रयान-3 मिशन को लाइव देखा, ठीक वैसे ही जैसे हम लोग टकटकी लगाकर देख रहे थे। इतना ही नहीं, पूर्व और वर्तमान के कई क्रिकेटरों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाते हुए अपनी-अपनी शुभकामनाएं दीं।

team india

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान हार्दिक पंड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव सहित अन्य खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीट कर शुभकामनाएं पोस्ट कीं, जबकि बीसीसीआई ने चंद्रयान -3 मिशन की सफलता का जश्न मनाते हुए भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया है।

एमएस धोनी की बेटी जीवा की शानदार प्रतिक्रिया वायरल
बीसीसीआई सचिव जय शाह, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी इस खास मौके पर देशवासियों को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर चंद्रयान-3 रोवर के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर एमएस धोनी की बेटी जीवा की शानदार प्रतिक्रिया भी जमकर वायरल हो रही है।

चुनिंदा क्लब में शामिल हुआ भारत
इस खास उपलब्धि के बाद भारत रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के एक चुनिंदा क्लब में भी शामिल हो गया है, जिन्होंने पहले चंद्र सतह पर नियंत्रित लैंडिंग हासिल की है।

चंद्रमा पर क्या काम करेगा रोवर?
लैंडर, विक्रम, जिसका संस्कृत में अर्थ है 'वीरता', पिछले सप्ताह अपने प्रणोदन मॉड्यूल से अलग हो गया और 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश करने के बाद से चंद्रमा की सतह की लगातार छवियां भेजीं, अब जब विक्रम उतर चुका है,तो सौर ऊर्जा से चलने वाला एक रोवर उसमें से निकलेगा और चंद्रमा की सतह पर शोध करेगा, और अन्य कई तरह की जानकारी जुटाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+