शाहरुख खान की KKR में बड़ा उलटफेर! टीम को चैंपियन बनाने वाले दिग्गज की हो गई छुट्टी
KKR head coach Chandrakant Pandit: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और उनके हेड कोच चंद्रकांत पंडित का साथ अब खत्म हो गया है। फ्रेंचाइज़ी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 2025 के निराशाजनक सीजन के बाद पंडित अब टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। ये फैसला ऐसे समय आया है जब टीम ने आईपीएल 2025 में सिर्फ 5 मैच जीते और अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही।
चंद्रकांत पंडित ने टीम को बनाया था चैंपियन (KKR head coach Chandrakant Pandit)
चंद्रकांत पंडित को 2023 सीजन से पहले कोच नियुक्त किया गया था। उस समय टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर थे, और KKR का प्रदर्शन औसत रहा था। हालांकि, 2024 में हालात बदले। अय्यर की वापसी और गौतम गंभीर के मेंटॉर के तौर पर जुड़ने से टीम ने जबरदस्त वापसी की और खिताब अपने नाम किया। टीम को चैंपियन बनाने में चंद्रकांत पंडित का अहम रोल रहा था।

पिछला सीजन रहा था निराशाजनक
साल 2024 की जीत केकेआर के इतिहास की सबसे मजबूत जीतों में से एक रही। टीम ने सबसे ज़्यादा अंक और सबसे अच्छा नेट रन रेट हासिल किया। लेकिन 2025 में मेगा ऑक्शन के बाद टीम का संतुलन बिगड़ गया। परिणामस्वरूप, कोलकाता सिर्फ 14 में से 5 मुकाबले जीत सकी और प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई।
केकेआर ने शेयर किया पोस्ट
केकेआर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम चंद्रकांत पंडित के योगदान के लिए आभारी हैं। 2024 में उन्होंने हमें खिताब जितवाया और टीम में अनुशासन और आत्मविश्वास का माहौल तैयार किया। हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। बता दें कि चंद्रकांत पंडित भारतीय घरेलू क्रिकेट का एक बड़ा नाम रहे हैं और बतौर कोच उन्होंने कई रणजी टीमों को सफलता दिलाई है। KKR में उनका समय उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन 2024 की चैंपियनशिप उनके कोचिंग करियर की एक खास उपलब्धि मानी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications