Champions Trophy: पीसीबी ने लिया BCCI से बदला? कराची स्टेडियम में की घटिया हरकत
Champions Trophy: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले एक विवाद सामने आया है और फैन्स का ध्यान जाते ही सोशल मीडिया पर मामला वायरल हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक घटिया हरकत को लेकर वीडियो सामने आया है। पाकिस्तानी फैन्स इसे देखकर खुश हो रहे हैं।
भारतीय टीम पाकिस्तान में खेलने के बजाय अपने मुकाबले दुबई में खेल रही है। काफी मशक्कत और मीटिंग्स के बाद पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल अपनाने पर सहमति जताई थी। इसके बाद अब एक और नया मामला सामने आया है और इस बार पीसीबी की तरफ से की गई हरकत पर चर्चा हो रही है।

कराची के नेशनल स्टेडियम में चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने वाली टीमों के झण्डे लगाए गए हैं। भारतीय टीम भी इस टूर्नामेंट में खेल रही है लेकिन वहां तिरंगा दिखाई नहीं दिया। कुल आठ टीमों के बीच यह मेगा इवेंट हो रहा है लेकिन टीम इंडिया का झण्डा स्टेडियम से गायब है।
पाकिस्तान से ही किसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि पीसीबी ने यह अच्छी पहल की है, जो टीम वहां नहीं आना चाहती, उसका झण्डा भी नहीं लगाया गया है। अन्य सभी सात टीमों का झण्डा लगा है। उनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।
Champions Trophy: सोशल मीडिया पर उठा मुद्दा
अब सोशल मीडिया पर इसे कई लोग पीसीबी का बदला बता रहे हैं। हालांकि इसमें बदले जैसी कोई बात नज़र नहीं आ रही है। टीम इंडिया वहां गई नहीं है, तो तिंरगा नहीं लगने पर कोई बड़ी बात नहीं है। भारत का झण्डा दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में लग जाएगा। वहीँ टीम इंडिया के सभी मैच खेले जाने हैं।
Champions Trophy: भारत-पाक मैच कब
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है। दोनों टीमों के बीच 23 फरवरी को टक्कर होने जा रही है। हर कोई इस मुकाबले के लिए उत्साहित रहता है।












Click it and Unblock the Notifications