Champions Trophy: पाकिस्तान ने कर दिया, 16 साल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बनने पर आई मीम्स की बाढ़
Champions Trophy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए शर्मनाम स्थिति का दौर लगातार जारी है। भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाक को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान के फैन्स काफी मायूस और निराश नजर आए थे।
चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की किस्मत का फैसला अन्य टीमों के हाथ में था और यह मौका भी निकल गया। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच सोमवार को खेले गए मैच से इस चैम्पियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए की दो टॉप टीमों का निर्धारण हो गया और पाकिस्तान बाहर हो गया।

किसी भी मेजबान देश के लिए पहले दौर में बाहर हो जाना शर्मनाक बात होती है और पाक के साथ कुछ यही देखने को मिला है। चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तानी टीम ऐसी दूसरी टीम बन गई है, जो होस्ट नेशन होते हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 2009 में दक्षिण अफ्रीकी टीम ऐसी अंतिम टीम थी।
इसके अलावा डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में टूर्नामेंट में प्रवेश करते हुए ग्रुप चरण में बाहर होने के मामले में पाक टीम चौथी टीम बन गई है। 2002 में भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता थे और अगले एडिशन में जल्दी बाहर हो गए। इसके अलावा 2009 की चैम्पियंस रही ऑस्ट्रेलियाई टीम 2013 में बाहर हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications