Champions Trophy: ऋषभ पंत फिर से बाहर, चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग 11
Champions Trophy: भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार है और इंग्लैंड को एकदिवसीय सीरीज में क्लीन स्वीप करने का फायदा निश्चित रूप से भारतीय टीम को मिलने वाला है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में तबाही मचाने वाला काम करते हुए मेहमानों को चारों खाने चित कर दिया।
हालांकि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन चुनने में माथापच्ची करनी पड़ेगी। टीम इंडिया में कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनको बाहर बैठना होगा। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत को टीम में जगह शायद ही मील पाएगी। केएल राहुल को खेलते हुए देखा जा सकता है।

इस बीच इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है। इसमें वरुण चक्रवर्ती को बाहर रखा गया है। पीटरसन ने इसका कारण भी बताया है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए उन्होंने कुलदीप यादव को बेहतर बताया है। इसके अलावा शमी, अर्शदीप और अक्षर पटेल को टीम में रखा गया है।
केएल राहुल को जगह
पहले विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल का नाम शामिल करते हुए पीटरसन ने कहा कि पांचवें नम्बर पर बैटिंग करने के लिए पीटरसन होने चाहिए। उनका मानना है कि इस नम्बर पर खेलने से उनको काफी गेंद खेलने के लिए मिलने वाली है। रोहित, विराट और गिल के अलावा श्रेयस अय्यर के रन आ रहे हैं और टीम इंडिया के लिए पीटरसन ने यह अच्छा संकेत माना है।
ऋषभ पंत को रखा गया बाहर
इस तरह पीटरसन की टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के सभी तीनों मैचों में टीम इंडिया को खेलने का मौका नहीं मिला था। वह हार्ड हिटिंग करने वाले बल्लेबाज हैं और कीपिंग में भी राहुल से बेहतर हैं। देखना होगा कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी रहेगी।
पीटरसन के अनुसार भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications