IND vs PAK: प्रेमानंद महाराज से मिलते ही फॉर्म में लौटे किंग कोहली, ठोका शतक, पाकिस्तान में पसरा सन्नाटा

Champions Trophy IND vs PAK: विराट कोहली ने रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच के दौरान अपना 51वां वनडे शतक लगाया। उन्होंने 43वें ओवर में मैच विजयी चौका लगाकर 111 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और भारत को अपने पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट से जीत दिलाई। कोहली ने अपना चौथा शतक पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगाया जिसमें सात चौके शामिल थे। कोहली ने अपने रिकॉर्ड शतक से टीम को जीत दिला दी।

कोहली ने जड़ा शतक (Champions Trophy IND vs PAK)

कोहली की इस दमदार पारी के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कोहली ने मैच के बाद कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, क्वालीफिकेशन सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मैच में इस तरह से बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है। ऐसे खेल में योगदान देना अच्छा लगता है, हमने रोहित शर्मा का विकेट जल्दी खो दिया था, ऐसे में टीम के लिए शतक जड़ मैच जीताना यादगार रहा।

IND vs PAK 1

कोहली ने बनाई अहम साझेदारियां

कोहली ने आगे कहा कि पिछले मैच में हमने जो सीखा था, उसे समझना था। मेरा काम स्पिनरों के खिलाफ बीच के ओवरों को नियंत्रित करना था, बिना ज्यादा जोखिम लिए। अंत में श्रेयस अय्यर ने तेजी से रन बनाए और मैंने कुछ बाउंड्री भी लगाईं। बता दें कि कोहली ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के साथ दो महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं, क्रमशः 69 और 114 रन जोड़े, जिससे भारत ने 242 रनों का लक्ष्य हासिल किया।

प्रेमानंद महाराज से मिलने के बाद फॉर्म में लौटे कोहली

पिछले महीने कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से कहा था कि पिछली बार जब हम आए थे तो मन में सवाल थे। लेकिन जो लोग बैठे थे तो वे सभी उसी तरह के सवाल पूछ रहे थे। इस बार भी जब हम यहां आने के बारे में बात कर रहे थे तो मैं मन ही मन आपसे बात कर रही थी। आप मुझे बस प्रेम भक्ति दे दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+