Champions Trophy: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर को लेकर माथापच्ची, क्या ऋषभ पंत को रखेंगे बाहर?
Champions Trophy: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम ने पूरी तरह से डोमिनेट किया है। टीम इंडिया ने उस सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप कर दिया। इस बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय बैटिंग लाइन अप को लेकर चर्चा जारी है।
सवाल यह है कि भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर में कौन खेलेगा। किन बल्लेबाजों को मध्यक्रम में खेलने का मौका मिलने वाला है। बहस में चर्चा केएल राहुल को लेकर है, जिनको ऋषभ पंत से पहले खेलने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा केएल राहुल से पहले अक्षर पटेल को बैटिंग करने के लिए भेजना भी कन्फ्यूज करता है।

अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने टीम की घोषणा करते समय विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद ऋषभ पंत को माना था। इसके बाद उल्टा देखने को मिला और इंग्लैंड के खिलाफ पंत को एक भी मुकाबले में खेलते हुए नहीं देखा गया। उनको जगह तक नहीं मिली।
सूत्रों के अनुसार अजित अगरकर और गौतम गंभीर के बीच विकेटकीपर और श्रेयस अय्यर को लेकर गर्मागर्म बहस हो गई थी। रवि शास्त्री ने भी पंत को लेकर कहा था कि इस तरह की क्षमता वाला प्लेयर बाहर बैठा हुआ है। उन्होंने कमेंट्री के दौरान इन शब्दों का इस्तेमाल किया था।
Champions Trophy में क्या होगा
चैम्पियंस ट्रॉफी में भी पहले मैच के दौरान पंत को जगह शायद ही मिले। केएल राहुल को तीन मैच इंग्लैंड के खिलाफ देने के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला होता नहीं दिख रहा। हालांकि केएल राहुल की कीपिंग और बैटिंग दोनों में ही दम नहीं रहा है। केएल राहुल के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हुए हैं।
Champions Trophy से पहले पंत को लगी चोट
उधर रविवार को ऋषभ पंत जब दुबई में अभ्यास कर रहे थे, उस समय हार्दिक पांड्या के बल्ले से निकला दनदनाता हुआ एक शॉट उनके घुटने में जा लगा, इसके बाद वह असहज लग रहे थे। पंत को यह चोट उसी घुटने पर लगी, जिसका कार एक्सीडेंट के बाद ऑपरेशन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications