Champions Trophy: 3 भारतीय दिग्गज जो चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में ही रच देंगे इतिहास

Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में कई नए नाम हैं। टीम इंडिया के सभी मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। बाकी टीमों के मैच होस्टिंग कंट्री पाकिस्तान में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के बड़े नामों के ऊपर इस सीरीज में अपने बल्ले और गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन का दबाव रहेगा।

टीम इंडिया में कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनको चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने का अनुभव नहीं है। पिछले एकदिवसीय वर्ल्ड कप टीम में शामिल कुछ खिलाड़ी भी चैम्पियंस ट्रॉफी में इस बार नहीं हैं। ऐसे में युवा प्लेयर्स के लिए एकदम नया अनुभव रहने वाला है।

champions trophy

हालांकि भारतीय टीम के तीन दिग्गज खिलाड़ी इतिहास रचने के करीब हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का पहला मुकाबला बांग्लादेश से होना है। यह मैच 20 फरवरी को होगा। इस मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविन्द्र जडेजा इतिहास रच देंगे। तीनों तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलेंगे।

विराट कोहली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहले भी भारत के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे बड़े इवेंट में प्रतिनिधित्व किया है। वह साल 2009 चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में थे। 2013 में वह धोनी की कप्तानी में खेले थे। 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी में कोहली की कप्तानी में टीम फाइनल में पाकिस्तान से हार गई थी। उन्होंने इस इवेंट में 529 रन बनाए हैं

रोहित शर्मा: मौजूदा चैम्पियंस ट्रॉफी की भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह तीसरी चैम्पियंस ट्रॉफी होगी। धोनी की कप्तानी में 2013 में वह खेले थे। उस दौरान शिखर धवन के साथ मिलकर रोहित ने धांसू ओपनिंग की थी। 2017 में भी वह चैम्पियंस ट्रॉफी खेले थे और अब तीसरी बार वह इवेंट में खेलेंगे। रोहित ने 481 रन इस टूर्नामेंट में बनाए हैं।

रविन्द्र जडेजा: भारतीय टीम के ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा भी चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 और 2017 में खेले हैं। उन्होंने इस इवेंट में 16 विकेट लेने के अलावा 95 रनों का योगदान अपने बल्ले से भी किया है। इस बार भी उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+