Champions Trophy 2025 को लेकर पाकिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, ICC से की ये खास गुजारिश
Champions Trophy 2025 Latest News: पाकिस्तान 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी करने वाला है। साल 2017 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया था। लगभग आठ साल बाद एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। लेकिन भारतीय टीम का अभी पाकिस्तान जाना तय नहीं है।
भारत के आने पर बना हुआ है सस्पेंस
इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कहा है कि भारत सरकार तय करेगी कि टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पिछले कुछ समय से बीसीसीआई को मनाने की कोशिश कर रहा था। अब उन्होंने यह जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सौंप दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब खुद से भारत को बार-बार आने के लिए नहीं कहेगा।

पाकिस्तान ने पूरी कर ली है तैयारी
पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी ने वही किया है जिसकी उम्मीद चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान के तौर पर उससे की जा रही थी। पीसीबी ने आईसीसी के सामने चैंपियंस ट्रॉफी का मसौदा कार्यक्रम और फॉर्मेट पेश किया है और टूर्नामेंट के लिए बजट भी पेश किया है।
'हाइब्रिड मॉडल' के तहत हुआ था एशिया कप
पिछले साल पीसीबी की मेजबानी में एशिया कप के दौरान भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत खेले थे। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं। कोलंबो में आईसीसी की बैठक में टूर्नामेंट के बजट को मंजूरी दी गई, लेकिन इसके कार्यक्रम और प्रारूप पर चर्चा नहीं की गई।
आईसीसी पर छोड़ा फैसला
पीसीबी ने भारत के पाकिस्तान आने के फैसले को अब आईसीसी पर छोड़ दिया है। भारत को पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए मनाने को लेकर अब आईसीसी आगे आ सकती है। आईसीसी ने पीसीबी के साथ ऐसा करने की गुजारिश की है।












Click it and Unblock the Notifications