Champions Trophy में भारतीय टीम कहां खेलेगी अपने सभी मैच, हो गया फैसला, PCB ने किया कंफर्म
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईसीसी ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पास ये मौका दिया गया कि वह न्यूट्रल वेन्यू का चुनाव कर सकते हैं। अब PCB ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।
पीसीबी ने किया न्यूट्रल वेन्यू का ऐलान (Champions Trophy 2025)
पीसीबी की तरफ से यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव को देखते हुए लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दुबई को न्यूट्रल वेन्यू के रूप में चुना गया है। 21 दिसंबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रमुख शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान के साथ एक बैठक की।

दुबई में खेले जाएंगे भारत के मैच
इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को लेकर चर्चा हुई। खबरों के मुताबिक सीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने एक रिलीज में बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अध्यक्ष शेख मुबारक अल नाहयान के बीच रविवार को हुई बैठक के बाद आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) को सूचित किया गया है कि आगामी मैचों के लिए दुबई को न्यूट्रल वेन्यू के रूप में चुना गया है।
जल्द होगा शेड्यूल का ऐलान
दुबई में भारत के तीनों ग्रुप स्टेज मुकाबले खेले जाने की जानकारी है। इसके साथ ही यदि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचती है, तो ये मुकाबले भी दुबई में ही आयोजित होंगे। हालांकि, फिलहाल आईसीसी की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, इसलिए इसकी तारीखें और समय की पुष्टि होना अभी बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications