भारत की ओर से टेस्ट मैचों में ओपनिंग करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज, बहुत कम ही बना पाए हैं अपनी पहचान
वेस्टइंडीज के खिलाफ (India vs West Indies) दो मैचों की T20 सीरीज की शुरुआत करने से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि टीम इंडिया लंबे समय से बाएं हाथ के बल्लेबाज को ओपनर बनाने की ओर देख रही है और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के रूप में हमें एक ऐसा बल्लेबाज मिल गया है।
बहुत ही अच्छी बात यह रही कि यशस्वी ने अपनी पहली ही टेस्ट डेब्यू पारी में जबरदस्त सेंचुरी लगा दी और रोहित का उन पर दिखाया गया भरोसा बिल्कुल ठीक साबित हुआ। भारतीय क्रिकेट में बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज काफी कम रहे हैं और उनमें भी बहुत ही कम बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। (Image- Social Media)

ऐसे में भारतीय क्रिकेट के इतिहास को देखते हुए यशस्वी जायसवाल के सामने बहुत बड़ा टारगेट है। जब हम भारतीय क्रिकेट में बाएं हाथ के चर्चित ओपनिंग बल्लेबाजों को देखते हैं तो नारी कांट्रेक्टर, डब्ल्यू रमन, अभिनव मुकुंद, सदगोपाल रमेश, गौतम गंभीर और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों का नाम याद आता है।
नारी कांट्रेक्टर एक अच्छे बल्लेबाज थे, उन्होंने भारत के लिए टेस्ट ओपनिंग भी की है लेकिन उन्हें एक महान बल्लेबाज के तौर पर याद नहीं किया जाता है। ना ही उनका रिकॉर्ड ऐसा है। शायद उन्हें कैरेबियाई दौरे पर सिर में भयानक चोट ना लगती तो वे एक प्रमुख बल्लेबाज बनकर उभरते। नारी कांट्रेक्टर ने 31 टेस्ट मैचों में 31.58 की औसत से 1611 रन बनाए थे।
बाए हाथ के एक ओर बल्लेबाज सदगोपन रमेश हैं। इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 19 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 37.97 की औसत 1367 रन बनाए। इस खिलाड़ी का करियर भी ज्यादा लंबा नहीं चल सका। डब्ल्यू रमन एक और बाएं हाथ के टेस्ट ओपनर रह चुके हैं जिन्होंने 11 टेस्ट मुकाबलों में 24.88 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 448 रन बनाए थे। रमन एक बल्लेबाज के तौर पर उतने चर्चित नहीं हुए जितने कि संन्यास के बाद एक कोच के तौर पर।
ये भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल से पहले डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले 10 भारतीय बल्लेबाज, जानिए आज क्या कर रहे हैं वो
भारत में अभिनव मुकुंद को भी टेस्ट मैचों में कुछ मौके दिए हैं। चेन्नई से आने वाले बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने सात टेस्ट मैचों में केवल 22.86 का औसत ही निकाला है। अभिनव का नाम भी भारतीय क्रिकेट में बड़े ओपनर के तौर पर कोई नहीं जानता है।
ऐसे में ले देकर दो ही नाम हमारे सामने आते हैं- वह गौतम गंभीर और शिखर धवन। गंभीर ने ओपनर के तौर पर 57 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 42.90 का अच्छा औसत निकालते हुए 4119 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक भी लगाए हैं।
शिखर धवन ने बाएं हाथ के टेस्ट ओपनर के तौर पर 34 मुकाबलों की 58 पारियों में 40.61 के अच्छे औसत से 2315 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 7 शतक लगाए हैं।
जाहिर है भारत के गिने चुने सफल बाए हाथ के ओपनरों का मामला कुछ ऐसा है जो यशस्वी जायसवाल के सामने एक चुनौती के तौर पर खड़ा है। गंभीर भारत के सबसे सफल बाएं हाथ के टेस्ट ओपनर के तौर पर उभरते हैं लेकिन उन्होंने भी ओवरऑल 58 टेस्ट मैच खेले थे।
जयसवाल युवा हैं, उनको अपना करियर काफी लंबा खींचना होगा और उनका टारगेट 100 टेस्ट मैचों से कम पर नहीं होगा। उनकी शुरुआत शानदार हुई है और उनमें वह बात नजर आती है जो उन्हें भारत का सबसे सफल बाएं हाथ का टेस्ट ओपनर बना सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications