दिग्गजों ने टेके घुटने तो बुमराह-आकाश दीप ने चलाया बल्ला, फॉलोऑन बचाने पर उछल पड़े कोहली और गंभीर
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम के अंतिम जोड़ी ने धमाल मचा दिया और ऑस्ट्रेलिया के पसीने छुड़ा दिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भरपूर कोशिश की लेकिन अंतिम जोड़ी ने फॉलोऑन बचा लिया।
जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने क्रीज पर टिककर बैटिंग करते हुए कंगारू गेंदबाजों का आक्रमण झेल लिया और आउट नहीं हुए। स्टम्प्स तक भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 252 रन था। आकाश दीप ने नाबाद 27 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 10 रन बनाए।

जब दिग्गजों ने घुटने टेक दिए थे और टीम इंडिया के ऊपर फॉलोऑन का खतरा था, तब बुमराह और आकाश दीप ने मोर्चा संभालते हुए अंतिम विकेट के लिए धाकड़ भागीदारी की। दोनों ने अविजित साझेदारी करते हुए कंगारुओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
जडेजा (77) के रूप में टीम इंडिया ने अपना नौवां विकेट गंवाया था। इस समय कुल स्कोर 213 रन था और ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट की दरकार थी। ऐसा लग रहा था कि अब फॉलोऑन होने वाला है। इस बीच आकाश दीप और बुमराह ने समझदारी का परिचय देते हुए बेहतरीन तकनीक के साथ दर्शनीय शॉट खेले।
आकाश दीप ने 2 चौके और 1 छक्का जमाया। बुमराह के बल्ले से भी एक छक्का देखने को मिला। जब आकाश दीप ने चौका जड़कर फॉलोऑन बचाया, उस समय कोहली और गौतम गंभीर ड्रेसिंग रूम में उछल पड़े। दोनों ने हाथ मिलाया और हँसने लगे। इसके बाद आकाश दीप के छक्के पर विराट कोहली का हैरान करने वाला रिएक्शन देखने को मिला।
भारतीय टीम ने गाबा टेस्ट के चौथे दिन के खेल में 9 विकेट पर 252 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। भारत ने फॉलोऑन तो बचा लिया लेकिन लीड अब भी ऑस्ट्रेलिया के पास है और यह काफी बड़ी है। अंतिम दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया की रणनीति देखने लायक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications