Ind vs SA: अर्शदीप-चाहर की विध्वंसकारी गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 28 सितंबर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत काफी खराब रही। पावरप्ले में अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर की विध्वंसकारी गेंदबाजी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही प्रोटियाज ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

4 बल्लेबाज 0 पर आउट

4 बल्लेबाज 0 पर आउट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ही कप्तान टेम्बा बावुमा खाता खेले बिना ही पवेलियन लौट गए। लंबे समय बाद वापसी करने वाले दीपक चाहर ने उन्हें बोल्ड किया। दूसरे ओवर दूसरी गेंद पर अर्शदीप ने क्विंटन डी कॉक को बोल्ड किया। उन्होंने 4 गेंदों पर 1 रन बनाया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रिले रोसौव (0) पंत के हाथों कैच आउट हुए। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड मिलर गोल्डन डक का शिकार हुए। तीसरे ओवर की तीसरे गेंद पर प्रोटियाज को पांचवां झटका लगा। ट्रिस्टन स्टब्स को दीपक चाहर ने अपना शिकार बनाया। इस दौरान मेजबान टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 9 रन था।

बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

2.3 ओवर में 9 रन पर 5 विकेट गंवाने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। यह 5 विकेट गिरने पर दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने पहले 5 विकेट खोकर 10 रन बनाए थे। वहीं इसी साल डरबन में भारत के खिलाफ प्रोटियाज टीम ने 31 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। वहीं अब अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ 5 विकेट गंवाने के बाद सबसे कम रन बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले अफगानिस्तान ने 2022 में 20 रन बनाकर 5 विकेट खो दिए थे। वहीं 2016 में श्रीलंका भारत के खिलाफ 21 के स्कोर पर 5 विकेट खो चुका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
  • दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+