IPL 2024: कौन होगा आईपीएल में इस बार विनर? ब्रेट ली की बड़ी भविष्यवाणी, राजस्थान के फैन्स होंगे नाराज़
आईपीएल फ़िलहाल चल रहा है और प्लेऑफ़ के मैच भी पूरे नहीं हुए हैं। दूसरा क्वालीफायर मैच आज चेन्नई में खेला जाना है। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल में केकेआर के साथ खेलने का मौका मिलेगा।
अभी तक फाइनल की दूसरी टीम तय नहीं हुई है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।ब्रेट ली ने फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों का नाम बता दिया है। इसके अलावा उन्होंने ख़िताब जीतने वाली टीम की घोषणा भी कर दी।

एक कार्यक्रम के दौरान वनइंडिया हिन्दी से बातचीत करते हुए ब्रेट ली ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में हैदराबाद जीत जीत होगी। हैदराबाद और केकेआर के बीच फाइनल मैच होगा और इसमें केकेआर जीत दर्ज करने वाली है।
इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को लेकर ब्रेट ली ने जवाब दिया। ब्रेट ली ने कहा कि चार स्पिनर और 3 तेज गेंदबाज आदि के बारे में सोचने से कुछ नहीं होता है। सबसे पहले आपको यह देखना चाहिए कि कहाँ खेल रहे हैं और परिस्थितियां कैसी हैं। उसी के अनुसार टीम की एकादश चुनी जाती है।
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा तो कर दी गई है लेकिन अभी टीम में बदलाव किया जा सकता है। टीमों में परिवर्तन करने के लिए आईसीसी की डेडलाइन 25 मई निर्धारित की गई है। देखना होगा कि भारत की टीम में बदलाव किया जाएगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications