IPL 2025: वापसी की राह या ब्रेक का संकेत? पृथ्वी शॉ की क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस को किया सोचने पर मजबूर

IPL 2025 की वापसी से पहले जब सभी टीमें दोबारा मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं, तब पृथ्वी शॉ की एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को चौंका दिया। कभी टीम इंडिया का भविष्य कहे जाने वाले इस बल्लेबाज की हालिया फॉर्म और फिटनेस पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में उनकी पोस्ट थोड़े आराम की जरूरत है- एक संकेत है या एक संदेश?

पृथ्वी शॉ ने अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच दिसंबर 2024 में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में खेला था, लेकिन वहां भी वो बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। फिटनेस को लेकर आलोचना झेलने के बाद उन्हें मुंबई टीम से भी बाहर कर दिया गया। IPL 2025 के ऑक्शन में उनका बेस प्राइस ₹75 लाख था, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया।

Prithvi Shaw

'थोड़ा ब्रेक चाहिए'- पोस्ट में छुपा है कुछ और
बुधवार को शॉ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा कि, 'थोड़ा ब्रेक चाहिए।' IPL की दोबारा शुरुआत से ठीक पहले आई इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। लीग 17 मई से फिर से शुरू हो रही है, लेकिन पृथ्वी की मानसिक स्थिति और क्रिकेट में वापसी को लेकर अब और सवाल उठ रहे हैं।

'बेसिक पर लौटे तो कमाल कर सकता है'
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह शॉ के साथ मुंबई के लिए खेले हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि, 'पृथ्वी शॉ अंडररेटेड है। अगर वो अपनी बेसिक्स पर लौटे, तो बहुत कुछ हासिल कर सकता है। बस उसे अपनी वर्क एथिक्स और डाइट में थोड़े बदलाव की जरूरत है।'

वापसी की उम्मीद ज़िंदा है, पर फैसला अब खुद शॉ को लेना है
फैंस अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पृथ्वी शॉ फिर से अपने पुराने अंदाज में लौटेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें ना सिर्फ फिटनेस पर ध्यान देना होगा, बल्कि अपनी सोच और आदतों में भी बदलाव लाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+