वेस्टइंडीज के चंद्रपॉल और ब्रैथवेट ने 21वीं सदी में पहली बार किया यह कारनामा, टूटा 23 साल का रिकॉर्ड

क्रैग ब्रैथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल के बीच जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वो कारनामा हुआ है जो 21वीं सदी में अभी तक नहीं हुआ था।

Kraigg Brathwaite and Tagenarine Chanderpaul

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो 21वीं सदी में अभी तक नहीं हुआ था। दरअसल, इस जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में 23 साल बाद पहली बार सलामी जोड़ी के रूप में एक पारी के अंदर 100 या उससे अधिक ओवर खेलने का रिकॉर्ड कायम किया है। 4 फरवरी को पहले टेस्ट मैच के आगाज के बाद से ही बल्लेबाजी कर रही इस जोड़ी ने 114.2 ओवर तक बैटिंग की और अपनी टीम के लिए अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की।

वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

आपको बता दें कि क्रैग ब्रैथवेट और तेजनारायण चंद्रपॉल के बीच पहले विकेट के लिए 336 रनों की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी में ब्रेथवेट ने 182 और चंद्रपॉल ने 148 रनों का योगदान दिया। ब्रेथवेट के विकेट के साथ ही यह साझेदारी टूटी। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास में यह अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। ब्रेथवेट और चंद्रपॉल ने 33 साल के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। इससे पहले गॉर्डन ग्रीनिड्ज और डेसमंड हेंस के बीच 298 रनों की पार्टनरशिप इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी।

23 साल का टूटा रिकॉर्ड

इसके अलावा इस जोड़ी ने 100 या उससे अधिक ओवर खेलने के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इससे पहले साल 2000 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में श्रीलंका के मार्विन अट्टापट्टू और सनथ जयसूर्या ने यह कारनामा किया था। उस वक्त इस जोड़ी ने 114.3 ओवर तक बल्लेबाजी की थी। जयसूर्या और अट्टापट्टू के बीच 336 रनों को साझेदारी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+