IND vs AUS: विराट कोहली ने टेस्ट सीरीज से पहले ट्विटर पर किया पोस्ट, दे डाली ऑस्ट्रेलिया को चुनौती

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की चर्चा हर कोई कर रहा है, इस बीच विराट कोहली ने उत्साहित करने वला पोस्ट किया है।

Virat Kohli

Border-Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी में विराट कोहली के बल्ले से रन आने की उम्मीद हर किसी को है। कोहली का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा रहा है और हालिया समय में सफेद गेंद क्रिकेट में वह बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं। इन सब बातों को देखते हुए कहा जा सकता है कि कोहली रन बनाएंगे और उनके रन आने टीम इंडिया के लिए काफी अहम हैं। कोहली ने नागपुर में होने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बात कही है।

विराट कोहली ने पोस्ट की फोटो

खुद की दौड़ते हुए और बल्लेबाजी करते हुए फोटो कोलाज बनाकर पोस्ट करते हुए कोहली ने कहा कि कल से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए दौड़ रहा हूँ। हर बार इस सीरीज का हिस्सा बनना काफी उत्साहित करने वाला होता है। कोहली ने बल्ले और गेंद वाली इमोजी भी इसमें पोस्ट की है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाते हैं कोहली

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 48 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने 7 शतक और 5 फिफ्टी सहित कुल 1682 टेस्ट रन अपने नाम किये हैं। कंगारुओं के खिलाफ बल्लेबाजी करना उनको रास आता है। हालांकि भारत में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके बल्ले से एक शतक आया है। ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर वह ज्यादा सफल रहे हैं। एक और अहम बात यह है कि 2019 के बाद से अब तक कोहली के बल्ले से टेस्ट में शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है। इस बार शतक का यह सूखा समाप्त होने की उम्मीद है।

मैच के लिए बिके काफी टिकट

नागपुर में पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया के पहुँचने के बाद कोहली ने अपना काम शुरू कर दिया। उन्होंने जिम के साथ तैयारी की और नेट प्रैक्टिस भी की। हालिया समय में वह स्पिनरों के खिलाफ परेशानी में दिखे हैं। इस क्षेत्र में भी उन्होंने काम किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से शुरू होगा। खबरों के अनुसार इस मैच के लिए करीबन 40 हजार टिकटों की बिक्री हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+