कभी अपनी तेज गेंदों से पैदा की थी सिहरन, अब इस दिग्गज को है कमिंस और कोहली की टक्कर का इंतजार
पैट कमिंस फॉर्म ऑफ लाइफ से गुजर रहे हैं तो विराट कोहली ने भी टी20 और वनडे में जबरदस्त वापसी कर ली है। अब वे टेस्ट क्रिकेट में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी व्यक्तिगत प्रतिद्वंदताओं की भी सीरीज होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की तुलना आप सीधे एशेज से कर सकते हैं जो क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ी सीरीज मानी जाती है। क्वालिटी के लेवल पर भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कोई सानी नहीं है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पिछली दो टेस्ट सीरीज जिस तरह से खेली हैं उसने दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंदता को और भी ऊंचा कर दिया है। अब 9 फरवरी से न केवल विश्व क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीमों को वर्चस्व के लिए जूझते हुए देखा जाएगा बल्कि व्यक्तिगत हेड टू हेड के मुकाबले भी फैंस के मुंह में पानी ला देंगे। ऐसा ही एक मुकाबला है विराट कोहली और पैट कमिंस का।

ये दो सितारे अतीत में भिड़ चुके हैं
ये दो सितारे अक्सर अतीत में भिड़ चुके हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टेस्ट में करियर की बेहतरीन फॉर्म में हैं, और कोहली सफेद गेंद क्रिकेट में वापसी के बाद टेस्ट मैचों में भी वहीं कोशिश करने जा रहे हैं। पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को लगता है कि कमिंस बनाम कोहली देखने लायक प्रतियोगिता होगी। गिलेस्पी वहीं है जिन्होंने लंबे समय तक ग्लेन मैक्ग्रा के सफल जोड़ीदार के तौर पर ऑस्ट्रेलिया पेस अटैक की बागडोर संभाली थी। ब्रेट ली के आने से पहले वे ही कंगारूओं के एक्सप्रेस गेंदबाज थे जिनकी 90 मील प्रति घंटा की गति और सटीकता दुनिया के बड़े दिग्गजों के छक्के छुड़ाने का काम करती थी। गिलेस्पी निचले क्रम पर जीवट बल्लेबाज भी थे जिन्होंने अपनी अंतिम टेस्ट पारी में दोहरा शतक लगाया था लेकिन फिर कभी उनका सिलेक्शन नहीं हुआ क्योंकि यह वो ऑस्ट्रेलिया थी जो ना केवल विपक्षियों के लिए बल्कि अपने खिलाड़ियों की लिए भी निर्मम थी। तब प्लेइंग 11 में जगह पाना बहुत ही गलाकात प्रतियोगिता का दौर था।

जेसन गिलेस्पी को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
गिलेस्पी की बात गलत नहीं है क्योंकि कमिंस ने कोहली के खिलाफ सफलता का स्वाद चखा है, भारत के पूर्व कप्तान को सभी प्रारूपों में वे नौ बार आउट कर चुके हैं। लेकिन कोहली ने भी कमिंस पर प्रहार किए हैं और 94 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। कमिंस ने अक्सर कोहली बाहरी ऑफ स्टंप लाइन के साथ फंसाया है, और गिलेस्पी को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान विराट पर फिर निशाना साधेंगे और उन्हें सेट होने का समय नहीं देंगे।

अपने खेल के टॉप पर दो अद्भुत क्रिकेटर
गिलेस्पी ने एक चैट में हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "मैं वास्तव में (विराट) कोहली बनाम कमिंस को देखने के लिए उत्सुक हूं। यह एक शानदार मैच-अप है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कैसे एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। जब विराट बल्लेबाजी करने आते हैं, तो मुझे कमिंस को गेंद लेते हुए देखना अच्छा लगेगा। ये दोनों अपने खेल के टॉप पर दो अद्भुत क्रिकेटर हैं।"
पैट कमिंस का रोल काफी अहम होने जा रहा है क्योंकि मिशेल स्टार्क पहले टेस्ट से बाहर हैं। अब कमिंस और हेजलवुड को ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी को संभालना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्वेपसन और टॉड मर्फी को भी शामिल किया है जिनके साथ अनुभवी नाथन लियोन तो होंगे ही। भारत में स्पिनरों की मददगार टेस्ट पिचें होती हैं और इस बार भी स्पिन के हावी होने की उम्मीद है। लेकिन गिलेस्पी ऑस्ट्रेलिया के पेस अटैक को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहते।

'गेंद को रिवर्स स्विंग होते हुए देखेंगे'
उनका कहना है कि, "स्टार्क स्पष्ट रूप से एक बाएं हाथ के गेंदबाज है और उन्हें काफी लेट रिवर्स करने के लिए मिलता है। लेकिन हेजलवुड और कमिंस भी एक जैसे अच्छे हैं। वे सभी पुरानी गेंद से जबरदस्त प्रभाव डाल सकते हैं। ग्रीन को भी देख सकते हैं। वह वास्तव में बल्लेबाजों के लिए अजीब गेंदबाज हो सकता है। मुझे लगता है कि हम इस सीरीज में गेंद को रिवर्स स्विंग होते हुए देखेंगे।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications