ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीतेगी, पूर्व भारतीय खिलाड़ी की भविष्यवाणी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को नागपुर में शुरू होगा।

IND vs AUS

Border-Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। पिछले कुछ दिनों से इस सीरीज को लेकर काफी बातें सामने आई हैं और अभी भी जारी है। सीरीज में जीत दर्ज करने वाली टीम को लेकर भी पूर्वानुमान और बयानबाजी हो रही है। इस क्रम में पूर्व भारतीय खिलाड़ी अभिनव मुकुंद का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनव मुकुंद का कहना है कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम शायद एक भी मुकाबला नहीं जीत पाएगी।

भारतीय टीम जीतने वाली है

भारतीय टीम जीतने वाली है

जियो सिनेमा के शो पर बात करते हुए अभिनव मुकुंद ने एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय टीम इस सीरीज को 3-0 से जीत लेगी। मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया की टीम एक भी टेस्ट मैच जीत पाएगी। अगर वह भाग्यशाली रहते हैं तो शायद एक मैच जीत जाएं लेकिन मुझे लगता है कि टीम इंडिया ही 3-0 से सीरीज जीतने वाली है।

स्टीव स्मिथ बनाएंगे सबसे ज्यादा रन

स्टीव स्मिथ बनाएंगे सबसे ज्यादा रन

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का प्रेडिक्शन करते हुए उन्होंने स्टीव स्मिथ का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि स्मिथ सबसे ज्यादा रन बनाएंगे। उनके अलावा मैं नहीं समझता कि ऑस्ट्रेलिया के लिए रन बनाने वाला कोई बल्लेबाज होगा। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उन्होंने अश्विन का नाम लिया और बताया कि मेहमान टीम के पास काफी लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं और अश्विन काफी अच्छी तैयारी करके आ रहे हैं। अश्विन के साथ जडेजा का भी अच्छा मुकाबला होगा लेकिन ज्यादा विकेट अश्विन को मिलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीपसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+