रोहित-कोहली सहित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में धमाल मचाएंगे ये खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग XI!
Border-Gavaskar Trophy 2023: भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज काफी अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Border-Gavaskar Trophy 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी-मार्च में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज खेला जाना है। इस सीरीज के तहत दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम का पूरा फोकस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर ही रहने वाली है।

भारत के लिए जीत जरूरी
अगले महीने से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर क्रिकेट फैंस की नजरें बनी हुई है। भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में 58.93 फीसदी अंक है। लिहाजा उसे फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतना होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल के टॉप पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के लिए फाइनल की टिकट लगभग पक्की हो चुकी है।

टेस्ट में बेस्ट प्रदर्शन कर रहा है ऑस्ट्रेलिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। लेकिन अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को जीतने में नाकाम रहती है तो फिर उसका फाइनल खेलने का सपना टूट सकता है। इस सीरीज में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मुकाबला जीतने के लिए हर संभव कोशिश करते दिखाई देंगे। ऑस्ट्रेलिया पिछले कुछ समय से लगातार टेस्ट में बेस्ट प्रदर्शन देता आ रहा है।

खल सकती है ऋषभ पंत की कमी
भारतीय टीम को विकेटकीपर ऋषभ पंत की कमी इस सीरीज में खल सकती है। टेस्ट मैचों में पंत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह मिडल ऑर्डर में आकर बल्ले के साथ टीम के लिए अब तक कई मैच विनिंग पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में उनकी भरपाई करना इतना आसान नहीं होगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पंत ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। पंत ने भारत को गाबा में यादगार जीत दिलाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
रोहित शर्मा
केएल राहुल
चेतेश्वर पुजारा
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
श्रीकर भरत
अक्षर पटेल
रविचंद्रन अश्विन
कुलदीप यादव
मोहम्मद सिराज
मोहम्मद शमी












Click it and Unblock the Notifications