Bihar Election 2025: वैभव सूर्यवंशी को बिहार चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस भूमिका में आएंगे नज़र
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी को 'फ्यूचर वोटर आइकन' के रूप में चुना है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी क्रिकेटिंग प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, अब लोकतंत्र में युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर सभी बिहारवासियों से विधानसभा चुनावों में मतदान करने की अपील की। वैभव के अनुसार "जैसे मैं मैदान में अपनी टीम को जिताने की पूरी कोशिश करता हूं, वैसे ही हर मतदाता का कर्तव्य है वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाना।"

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहला चरण 6 नवंबर को होगा। इसके बाद दूसरे चरण का इलेक्शन 11 नवंबर को होना है। चुनावों के बाद गिनती 14 नवंबर को होनी है। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की है।
अन्य फ्यूचर वोटर आइकन
वैभव सूर्यवंशी के साथ-साथ, विभिन्न क्षेत्रों के युवा और कलाकारों को भी फ्यूचर वोटर आइकन के रूप में नामित किया गया है। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता, खेल और कला के क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल हैं, जो युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद करेंगे।
सूर्यवंशी को यह बड़ी जिम्मेदारी इसलिए मिली है क्योंकि हाल ही में वह देश और दुनिया में काफी चर्चित चेहरों में से एक रहे हैं। आईपीएल एम् धांसू शतक के बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में उनके बल्ले ने आग उगलने का काम किया है, इस वजह से उनको चुनाव आयोग ने 'फ्यूचर वोटर आइकन' बनाया है। 14 वर्ष उम्र होने की वजह से वैभव सूर्यवंशी खुद तो वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सकते हैं लेकिन लोगों को प्रेरित कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications