टीम इंडिया को झटका, हेड कोच राहुल द्रविड़ कोविड पॉजिटिव, एशिया कप में जाना मुश्किल
नई दिल्ली, 23 अगस्त: भारतीय क्रिकेट को एक करारा झटका लगा है क्योंकि उसके हेड कोच राहुल द्रविड़ एशिया कप से ठीक पहले कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ अब इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए दुबई की यात्रा नहीं करेंगे। राहुल द्रविड़ को 2021 में हेड कोच बनाया गया था। फिलहाल भी वे आराम पर चल रहे थे क्योंकि उनकी जगह पर जिम्बॉब्वे दौरे के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच बनाकर भेजा गया था। भारत ने वह सीरीज 3-0 से जीत ली है।

एशिया कप में भारत का मुकाबला 28 अगस्त को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होने जा रहा है। द्रविड़ को आइसोलेट कर दिया गया है और वे टीम इंडिया के साथ यूएई फिलहाल नहीं जाएंगे। एक बार टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो ही द्रविड़ टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।
भारतीय टीम में अब बड़े दौरों या टूर्नामेंटों से पहले अहम शख्स को कोरोना होने का मामला आम होने लगा है क्योंकि इससे पहले जून में इंग्लैंड टूर पर जाने से पहले कप्तान रोहित शर्मा भी कोविड पॉजिटिव हो गए थे।
भारतीय टीम को पहले ही एशिया कप के लिए कुछ झटके लग चुके हैं क्योंकि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल जैसे प्रीमियर गेंदबाज फिटनेस की कमी से जूझ रहे हैं। बुमराह को पीट की चोट से दिक्कत हुई थी तो पटले भी फिटनेस हासिल करने की कवायद में हैं।
इससे पहले कोविड से रिकवर हुए केएल राहुल ने खुद वायरस से उबरने के बाद टीम में वापसी की थी, लेकिन वह पहले की तरह नहीं दिखे और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच की पारी में सुस्त थे। वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करेंगे।
भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।












Click it and Unblock the Notifications