नताशा की कोई परवाह नहीं करते थे हार्दिक? क्या था वह कारण जिसने करा दिया तलाक, अब हुआ खुलासा

भारतीय टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्तानकोविक के बीच रिश्ते खराब हुए और बाद में दोनों का तलाक भी हो गया। तलाक के बाद नताशा अपने देश सर्बिया वापस चली गईं और बेटे अगस्त्य को भी साथ में लेकर गई हैं।

हार्दिक और नताशा के बीच तलाक क्यों हुआ और किस वजह से दोनों अलग हुए,इसके बारे में कभी कोई सटीक जानकारी सामने निकलकर नहीं आई। यह भी सामने नहीं आया था कि दोनों में से किसने अलग होने के लिए पहल की होगी लेकिन अब एक बड़ा खुलासा हुआ है।

natasa and hardik

नताशा से नहीं रहता था कोई मतलब

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने कहा कि हार्दिक पांड्या को नताशा से कोई मतलब नहीं रहता था और वह खुद की दुनिया में ही व्यस्त थे। नताशा को यह अच्छा नहीं लग रहा था। हालांकि उन्होंने चीजों को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन कुछ भी सही नहीं हुआ।

फिर किया अलग होने का फैसला

अंत मर नताशा ने खुद को अहमियत देने का फैसला देते हुए इस रिश्ते से खुद को अलग करने का फैसला लिया। नताशा इंतजार में थीं कि शायद हार्दिक पांड्या चीजों को लेकर गंभीर हो जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया और नताशा ने तलाक लेने का फैसला लिया।

हार्दिक की साइड से दुखी थी नताशा

सूत्रों के अनुसार नताशा को इस नतीजे पर आने के लिए काफी समय लग गया था। इससे पहले उन्होंने समय लिया और सब कुछ अच्छा हो जाने का इंतजार भी किया लेकिन हार्दिक की तरफ से कोई प्रयास दिखाई नहीं देने से दुखी होकर उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया।

बेटे के साथ वक्त गुजार रही नताशा

गौरतलब है कि तलाक के बाद बेटे के साथ सर्बिया गईं नताशा आजकल सोशल मीडिया पर अपने फोटो पोस्ट करती रहती हैं और काफी खुश भी दिखाई देती हैं। हालांकि इन्स्टाग्राम पर हार्दिक और नताशा अब भी एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। हार्दिक पांड्या हाल ही में श्रीलंका में टी20 सीरीज खेलकर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+