IPL 2024 Auction: ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी को मिली खुशखबरी! 100 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है पर्स
IPL 2024 Auction News: आईपीएल हर सीजन के साथ और भी बेहतर और रोमांचक होता गया है। आईपीएल 2023 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीती थी। चेन्नई की टीम ने आईपीएल में पांच बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। अब अगले आईपीएल यानी आईपीएल 2024 को लेकर बडी अपडेट सामने आई है।
100 करोड़ तक बढ़ सकता है पर्स: आईपीएल में हिस्सा लेने वाली दस टीमों के पर्स की रकम में बढ़ोतरी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 के ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइज के पर्स को 100 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है। इसका मतलब साफ है कि टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पहले से अधिक पैसा होगा।

लगेगी और भी महंगी बोली: पैसा बढ़ाए जाने से खिलाड़ियों पर लगने वाली बोली और महंगी हो सकती है। पिछले सीजन साढ़े 18 करोड़ की बोली सबसे अधिक सैम कर्रन पर लगाई गई थी। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की टीम ने अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की थी।
फ्रेंचाइजी को होगा फायदा: अगर पर्स की रकम बढ़ती है तो फ्रेंचाइजियों को इससे फायदा पहुंचेगा। ऑक्शन में प्लेयर्स को खरीदकर फ्रेंचाइजी अब अपनी टीम को और मजबूत कर सकती है। इस सीजन खेले गए आईपीएल में कई टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। ऐसे में वो अपने पुराने खिलाड़ियों को रिलीज कर नए खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं।
ऑक्शन के डेट का ऐलान: वर्ल्ड कप 2023 खत्म होने के बाद बीसीसीआई ऑक्शन के डेट का ऐलान कर सकती है। इनसाइड स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंटरव्यू में कहा कि इस समय बोर्ड का पूरा ध्यान आने वाले वर्ल्ड कप पर है। वर्ल्ड कप के बाद ही आईपीएल ऑक्शन की डेट की घोषणा की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications