बॉलीवुड के शहंशाह की क्रिकेट में एंट्री, मुंबई टीम के बने मालिक, कहा- 'नया दिन, नया काम'
Amitabh Bachchan & ISPL : बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फिल्मी दुनिया का शायद ही कोई ऐसा किरदार होगा जो कि नहीं निभाया होगा। यहां तक कि वो एक कलाकार होने के साथ शानदार होस्ट, कर्णप्रिय सिंगर, सुंदर ब्लॉगर, बढ़िया कवि-लेखक भी हैं। उनके व्यक्त्तिव की ये खूबियांही उन्हें सदी का महानायक बनाती हैं। आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि अस्सी-नंबे के दशक में अमिताभ बच्चन के नाम पर कॉमिक्स भी आती थी।

लेकिन 81 वर्ष का ये नायाब सितारा अब बहुत जल्द आपको एक नए किरदार में दिखाई देगा और ये रोल उन्होंने अभी तक नहीं निभाया है लेकिन उनका ये किरदार उनकी रील लाइफ से नहीं बल्कि रीयल लाइफ से जुड़ा हुआ है।
अमिताभ ने मुंबई टीम के मालिक बनने की घोषणा की
दरअसल अमिताभ बच्चन की क्रिकेट में एंट्री हो गई है। उन्होंने सोमवार को इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में मुंबई टीम के मालिक बनने की घोषणा की है।
नया दिन और नया काम, अमिताभ ने जाहिर की खुशी
अमिताभ बच्चन ने इस बार में अपने ब्लॉग में लिखा है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि ' नया दिन और नया काम, मेरे लिए मुंबई की टीम के साथ बतौर मालिक जुड़ना बड़ा सौभाग्य है और साथ ही ये मेरे लिए ये सम्मान की भी बात है।' उन्होंने आईएसपीएल को रोमांचक कहा है।
अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन ने भी खरीदी हैं टीमें
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन से पहले अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन श्रीनगर और बेंगलुरु टीम के मालिक बन चुके हैं।
6 टीमों के बीच खेले जाएंगें 19 मुकाबले
गौरतलब है कि ISPL भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है जो कि 2 से 9 मार्च 2024 तक मुंबई में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट में 19 मुकाबले होंगे जो कि 6 टीमों के बीच में खेले जाएंगे। ये 6 टीमे हैं हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन स्पोर्टस लवर हैं, वो क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। जहां अमिताभ ने क्रिकेट टीम खरीदी है, वहीं दूसरी ओर उनके बेटे अभिषेक फुटबॉल टीम और कबड्डी टीम के भी मालिक हैं।
'अमिताभ जैसा ना कोई था और ना ही है'
फिलहाल इस खबर के सामने आने के बाद अमिताभ के फैन बहुत ज्यादा खुश हैं और उन्होंने बिग बी को दिल खोलतर बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा है कि 'अमिताभ जैसा ना कोई था और ना ही है, उम्र के इस पड़ाव पर वो हमेशा नई-नई चीजें करते और सोचत रहते हैं और यही बातें तो उन्हें दूसरे लोगों से अलग करती हैं। उनकी यही ऊर्जा तो करोड़ों लोगों की दिल की धड़कन है और वो इसलिए लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत हैं।'












Click it and Unblock the Notifications