इंग्लैंड ने धांसू खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे टीम घोषित
England Team against Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम की घोषणा कर दी गई है। टी20 वर्ल्ड कप में शामिल कुछ खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हैं और उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए वापसी करेंगे। बटलर पिंडली की चोट से उबर चुके हैं, जिसकी वजह से वे द हंड्रेड के दौरान बाहर हो गए थे। आर्चर ने सदर्न ब्रेव के लिए खेले थे और अब वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने पिछले साल मार्च में अंतिम एकदिवसीय मुकाबला खेला था।

टी20 ब्लास्ट और द हंड्रेड जैसे घरेलू व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए जॉर्डन कॉक्स को शामिल किया गया है। शीर्ष क्रम में उनकी गतिशील बल्लेबाजी उल्लेखनीय रही है। उनके अलावा जोश हल को भी टीम में शामिल किया गया है।
जैकब बेथेल और डैन मूसली ने अपनी ऑलराउंड क्षमता का परिचय दिया है और बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दिया है। उनका चयन छोटे प्रारूपों में बहुमुखी क्रिकेटरों को तरजीह देने की इंग्लैंड की रणनीति को दर्शाता है।
दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें पहले 11 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेंगी। इसके बाद पांच वनडे मैच खेले जाएंगे जो चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिए अहम हैं। मैथ्यू मॉट से इंग्लैंड के अलग होने के बाद मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम कोच के तौर पर काम करेंगे।
इंग्लैंड टी20 टीम
जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, जोश हल, विल जैक, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, जॉन टर्नर
इंग्लैंड वनडे टीम
जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कारसे, बेन डकेट, जोश हल, विल जैक, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, रीस टॉपले, जॉन टर्नर












Click it and Unblock the Notifications