इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, धांसू ऑल राउंडर को किया टीम में शामिल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में ज्यादा समय नहीं है, 20 जून को पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाता है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर गई है। कई युवा प्लेयर्स इस टीम में शामिल है। इस बीच टीम इंडिया में एक बदलाव भी हुआ है।

भारतीय टीम में एक नया प्लेयर शामिल किया गया है। पहले टीम में इस खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई थी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने के बाद उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब इस ऑल राउंडर को अंतिम समय में टीम में शामिल किया है।

ind vs eng

बीसीसीआई ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हर्षित राणा को टीम में शामिल कर लिया गया है। राणा इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, पहले टेस्ट की तैयारियों की शुरुआत के साथ टीम से जुड़ गए हैं। भारत ए भी इंग्लैंड दौरे पर है, उसी टीम के साथ उनको इंग्लैंड भेजा गया था और अब सीनियर टीम में शामिल कर लिया गया।

IND vs ENG: बदलाव का कारण

हर्षित राणा तेज गेंदबाजी करने के अलावा बैटिंग में भी धाकड़ प्रदर्शन कर सकते हैं। निचले क्रम में आकर वह टीम को संभाल सकते हैं, इस वजह से एक ऑल राउंडर को टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया है। शार्दुल ठाकुर और नितीश रेड्डी जैसे मीडियम पेस गेंदबाजी ऑल राउंडर पहले से टीम में मौजूद हैं।

ऋषभ पंत, बुमराह, केएल राहुल जैसे कुछ खिलाड़ी हैं, जो पहले भी इंग्लैंड में खेल चुके हैं। इनके कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारीर रहेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद ओपनर और नम्बर चार पर बैटिंग करने वाले प्लेयर्स के ऊपर नजरें रहेंगी।

IND vs ENG: भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, के. एल. राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+