IPL की कॉपी करने वाली लीग हो गई फ्लॉप, दर्शकों ने स्टेडियम से दूरी बनाकर दिया बड़ा झटका
आईपीएल की कॉपी करके पूर्व क्रिकेटरों के साथ खेला जा रहा लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार चार शहरों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण के मुकाबले जोधपुर में आयोजित किये गए हैं। टूर्नामेंट से जिस तरह की उम्मीदें थी, वैसा देखने को नहीं मिला।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट को आईपीएल से कॉपी किया गया है, उसी तरह टीमों में प्लेयर्स को शामिल किया गया है और अपने जमाने में धांसू क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी शामिल किये गए हैं लेकिन इसकी चमक वैसी नहीं रही। जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में लीग के मैच हो रहे हैं।

आईपीएल की तरह इस लीग में टिकट रखा गया है, न्यूनतम मूल्य 300 रुपये है। शिखर धवन रिटायरमेंट के बाद पहली बार किसी लीग में खेल रहे हैं लेकिन इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। दर्शकों की तरफ से इवेंट को कोई रेस्पोंस नहीं मिला है। स्टेडियम खाली पड़ा है।
सोशल मीडिया पर लीग के कई फोटो और वीडियो देखने को मिले हैं, स्टेडियम पूरी तरह से खाली दिखाई देता है। खाली हो भी क्यों नहीं? कॉपी और ऑरिजनल के बीच यही तो फर्क होता है। फैन्स सब जानते हैं कि खरा क्या है और खोटा क्या? इसी वजह से जोधपुर में फैन्स ने मैचों में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
भारतीय टीम के फैन्स करोड़ों में हैं लेकिन रिटायरमेंट के बाद किसी इवेंट में खेलना अलग बात होती है। सुरेश रैना, हरभजन सिंह और इरफ़ान पठान जैसे लोग अब काफी पुराने हो गए हैं। उनको देखने के लिए 300 रुपये का टिकट लेकर कोई क्यों ही जाएगा।
हालांकि गब्बर ने एक फिफ्टी जड़कर मनोरंजन करने का प्रयास किया है लेकिन इसका भी ज्यादा असर नहीं पड़ा। ऐसा लगता है कि इस लीग को सिर्फ पैसा कमाने का जरिया बना लिया गया है। फिल्म रोटी में राजेश खन्ना का एक गाना है 'ये पब्लिक है ये सब जानती है ये पब्लिक है।' लीजेंड्स लीग क्रिकेट को भी फैन्स समझ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications