IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के पहले ODI का टॉस कितने बजे होगा? सबसे खतरनाक पिच वाले स्टेडियम में है मुकाबला
IND vs AUS Toss and Match Time: भारतीय क्रिकेट टीम अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार है, जिसका आग़ाज़ एक रोमांचक तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से होने जा रहा है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कदम रख दिया है और अब उसकी निगाहें 19 अक्टूबर को होने वाले पहले वनडे मुकाबले पर टिकी हैं।
शुभमन गिल की कप्तानी इंडिया पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलने के लिए उतरेगी। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल हैं, इससे गिल के लिए काम थोड़ा आसान हो जाएगा। भारतीय फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद दोनों पहली बार मैदान पर उतरेंगे।

IND vs AUS: पहले वनडे का टॉस कितने बजे
तारीख: 19 अक्टूबर, 2025 (रविवार)
स्थान: ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ
टॉस का समय (भारतीय समयानुसार): सुबह 8:30 बजे
मैच शुरू होने का समय (भारतीय समयानुसार): सुबह 9:00 बजे
IND vs AUS: क्या कहते हैं आंकड़े
आंकड़ों की तरफ नज़र दौड़ाई जाए तो ऑस्ट्रेलिया की टीम आगे है। दोनों टीमों ने अब तक एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 152 मुकाबले खेले हैं। भारत ने 58 और ऑस्ट्रेलिया ने 84 मैच जीते हैं। 10 मुकाबले अनिर्णित समाप्त हुए हैं।
ऑस्ट्रेलिया की क्या है परेशानी
हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे से पहले कुछ झटके लगे हैं। स्पिनर एडम जम्पा और विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कप्तान मिचेल मार्श को कुछ माथापच्ची करनी पड़ेगी।
आगे का शेड्यूल
दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर, एडिलेड
तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर, सिडनी
वनडे सीरीज़ के बाद, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ भी खेली जाएगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दौरा एक्शन से भरपूर होने वाला है। सभी की निगाहें अब 19 अक्टूबर पर हैं, जब पर्थ के मैदान पर भारतीय टीम 'मिशन ऑस्ट्रेलिया' का आगाज़ करेगी। पर्थ के तेज पिच पर बल्लेबाजों की परीक्षा हो होने वाली है लेकिन यह विकेट अब उतनी खतरनाक नहीं रही।












Click it and Unblock the Notifications