Ben Stokes Returns: वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की वनडे टीम में बेन स्टोक्स की वापसी, इस सीरीज के लिए हुआ चयन
World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर है। टीम के टेस्ट कप्तान और 2019 विश्व कप जीत के नायक बेन स्टोक्स ने क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले को पलट दिया है, और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड ने टीम का भी ऐलान कर दिया है।
15 सदस्यीय टीम में स्टोक्स को किया गया शामिल
दरअसल, 32 वर्षीय स्टोक्स ने पिछले साल 2022 में 50 ओवर के फॉर्मेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से स्टोक्स टी-20 और टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे थे। स्टोक्स को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, जिसकी पुष्टि इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता ल्यूक राइट ने की है, यह लाइन-अप है जिसे वे अक्टूबर में भारत ले जाने का इरादा रखते हैं, जहां उनका अभियान न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20़ और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान
हालांकि, इंग्लैंड को 5 सितंबर तक अपने अनंतिम विश्व कप टीम का नाम घोषित नहीं करना है। इस टीम में 28 सितंबर तक और बदलाव की गुंजाइश है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20ई और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, स्टोक्स को 50 ओवर की टीम में चुना गया है।
इंग्लैंड पुरुष राष्ट्रीय चयनकर्ता ल्यूक राइट ने स्टोक्स की प्रशंसा की और कहा कि वह अपनी मैच जीतने की क्षमता और नेतृत्व से टीम को मजबूत करेंगे। राइट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि, 'बेन स्टोक्स की वापसी से उनकी मैच जिताने की क्षमता और नेतृत्व क्षमता में और निखार आएगा। मुझे यकीन है कि हर प्रशंसक उन्हें फिर से इंग्लैंड वनडे शर्ट में देखकर आनंद उठाएगा।'
इंग्लैंड के लिए गेम-चेंजर होगी स्टोक्स की वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ चार मैचों की वनडे सीरीज अक्टूबर-नवंबर में मेगा आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले जोस बटलर एंड कंपनी के लिए तैयारी होगी। स्टोक्स की वनडे क्रिकेट और विश्व कप चरण में वापसी निस्संदेह इंग्लैंड के लिए गेम-चेंजर होगी। उनका अनुभव, कौशल और मैच जीतने की मानसिकता इस दौरान टीम के बहुत काम आने वाली है।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए इंग्लैंड की T20I टीम
जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, मोइन अली, गस एटकिंसन जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जोश टोंग, जॉन टर्नर, ल्यूक वुड।
इंग्लैंड की 2023 विश्व कप की अस्थायी टीम
जोस बटलर (कप्तान), बेन स्टोक्स, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, जेसन रॉय, सैम कुरन, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, रीस टॉपले, डेविड विली और गस एटकिंसन।












Click it and Unblock the Notifications