जोर से विकेट पर लगी गेंद, फिर भी OUT नहीं हुए बेन स्टोक्स, वीडियो देख सब हुए हैरान

ben Stokes

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज जारी है। सीरीज के चाैथे मैच में कंगारूओं ने फिलहाल पलड़ा भारी किया हुआ है जो सिडनी में खेला जा रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मैच के तीसरे दिन ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने चारों तरह सुर्खियां बटोर ली। गेंद जोर से विकेट पर लगी, लेकिन बावजूद इसके बल्लेबाज आउट होने से बच गया।

हुआ ऐसा कि तीसरे दिन पहली पारी में इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दाैरान 31वें ओवर में कैमरून ग्रीन गेंदबाजी करने आए। स्टोक्स गेंद का सामना करने के लिए तैयार है। ओवर की पहली गेंद ग्रीन ने फेंकी जिसे स्टोक्स ने छोड़ दिया, लेकिन गेंद स्टंप को छूकर पीछेे चली गई। आवाज इतने जोर से आई कि लगा गेंद पैड से लगी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपील की और रेफरी पॉल राइफल ने भी स्टोक्स को एल्बीड्ब्ल्यू आउट कर दिया।

यह भी पढ़ें- जानिए काैन है 'हिमाचली छोरी' रेणुका, महिला वर्ल्ड कप में मचाएगी धमाल

इसके बाद स्टोक्स ने तुरंत रिव्यू मांग लिया। रिव्यू में फिर जो दिखा उसे देख ना सभी की हंसी छूटी बल्कि हैरान भी रह गए। दरअसल, रिप्ले में साफ नजर आया कि गेंद पैड से नहीं बल्कि विकेट से लगी है, लेकिन जोर से लगने के बाद गिल्लियां नीचे नहीं गिरी। अंपायरों ने अपना फैसला पलट दिया और स्टोक्स को जीवनदान मिल गया। इस तरह स्टोक्स की किस्मत साथ दे गई। स्टोक्स उस वक्त 16 रनों पर खेल रहे थे। स्टोक्स ने इसके बाद 91 गेंदों में 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

इस घटना का वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है। शेन वॉर्न और एडम गिलक्रिस्ट ने भी इस घटना पर हैरानी जताई। वहीं मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने तीसरे दिन की समाप्ति पर पहली पारी में 70 ओवर में सात विकेट पर 258 रन बना लिए हैं। बेयरस्टो 103 और जैक लीच 4 रन बनाकर नाबाद हैं। हालांकि इंग्लैंड अभी भी 158 रनों से पीछे है। तीसरे दिन के आखिरी ओवर में बेयरस्टो ने शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का सातवां शतक है।

इससे पहले दिन में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 416 रन पर घोषित की। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने शतक लगाया। स्टीव स्मिथ ने भी 67 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड के लिए इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+