Ashes 2023: बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में रचा बड़ा इतिहास, तोड़ दिया MS Dhoni का ये महारिकॉर्ड
England vs Australia 3rd Test: इंग्लैंड ने एशेज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर महत्वपूर्ण मुकाबला अपने नाम कर लिया। फिलहाल, ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान रच दिया है।
दरअसल, बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में 93 रन का महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसके दम पर मेजबान टीम 5 मैचों की सीरीज में अपना खाता खोलने में सफल रही। मैच जीतने के लिए मिले 251 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने तीन विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने भी अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर ली।

बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में रचा बड़ा इतिहास
तीसरे एशेज टेस्ट के दौरान स्टोक्स की कप्तानी में टेस्ट में 250 रन से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की 5वीं जीत थी। इस मामले में अब तक एमएस धोनी का नाम टॉप पर था, क्योंकि उन्होंने टेस्ट में 250 से अधिक रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए भारत को 4 बार जीत दिलाई थी।
टेस्ट में 250 से अधिक रनों का पीछा करते हुए एक कप्तान के रूप में सर्वाधिक जीत
- 1- बेन स्टोक्स- पांच बार
- 2- एमएस धोनी- चार बार
- 3- ब्रायन लारा- तीन बार
- 4- रिकी पोंटिंग- तीन बार
स्टोक्स ने अपनी टीम को हेडिंग्ले में मिली जीत के बाद बात करते हुए स्वीकार किया कि आखिरकार एक और करीबी मैच में जीत हासिल करके वह खुश हैं। उन्होंने कहा कि, 'लाइन पर आकर अच्छा लगा और अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। मिच मार्श ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देखा। हमारे पास वुडी और वोकेसी वापस आ गए थे और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने टीमें चुनीं और देखा कि वे खेल में हम पर किस तरह प्रभाव डाल सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications