लोग बड़ी गालियाँ देते हैं इसलिए पाकिस्तान टीम का कोच कभी नहीं बनूंगा, वसीम अकरम का खुलासा
पाकिस्तान टीम के कोच और कप्तान को गालियाँ देने का आरोप अकरम ने फैन्स पर लगाया, उन्होंने कहा कि मैं इसे सहन नहीं कर सकता।

Wasim Akram on Coaching Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को वर्ल्ड क्रिकेट में दिग्गज की श्रेणी में गिना जाता है। खेल को लेकर उनकी समझ और सोच अलग स्तर की है। हालांकि वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच नहीं बने हैं और न ही इस फील्ड में आने का उनका इरादा है। अकरम ने कारण भी बताया है कि क्यों वह पाकिस्तानी टीम का कोच बनना पसंद नहीं करेंगे। उन्होंने पाकिस्तानी फैन्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है, अकरम का कहना है कि फैन्स हर समय कोच को निशाना बनाते हैं।
सूर्यकुमार यादव ने बच्चों की तरह उड़ाया कागज़ का जहाज, वीडियो हुआ तेजी से वायरल
मैं गाली के लिए तैयार नहीं हूँ
एक इंटरव्यू में वसीम अकरम ने कहा कि अगर टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, तो मैं आलोचना का सामना करने को तैयार हूँ। पाकिस्तान में कोच और कप्तान को जिस तरह से गालियाँ दी जाती है, यह असहनीय है। हर कोई कोच और कप्तान को गाली देता है। कोच और कप्तान को इन गालियों को झेलना पड़ता है और मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर पाउँगा। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर ऐसा होता है, तो मैं इसे सहन नहीं कर सकता। कुछ लोग ऐसे हैं जो रात-दिन ट्विटर पर बैठकर नेगेटिव बातें फैलाते हैं।
लीग क्रिकेट में अलग चीजें होती हैं
लीग क्रिकेट को अकरम ने अलग बताया और कहा कि वहां दबाव और अपेक्षाएं अलग होती हैं। इस वजह से मैं पीएसएल में कराची किंग्स टीम के साथ जुड़ा हूँ। अकरम ने कहा कि मैं हमेशा पाकिस्तानी टीम का कोच बनना चाहता हूँ लेकिन अनावश्यक आलोचना झेलते हुए ऐसा नहीं कर सकता।
बाबर आज़म का करना होगा समर्थन
पाकिस्तान टीम की कप्तानी को लेकर अकरम ने कहा कि बाबर आज़म को किसी प्रारूप से बदल भी दिया जाए, तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। मैं समझता हूँ कि एक देश के रूप में हमें एक बार बाबर आज़म का समर्थन करना चाहिए। यह करके देखते हैं। एक बार हमने अगर ऐसा किया, तो बाबर आज़म एक बहुत अच्छे कप्तान बनकर सामने आएँगे।












Click it and Unblock the Notifications