सूर्यकुमार यादव ने बच्चों की तरह उड़ाया कागज़ का जहाज, वीडियो हुआ तेजी से वायरल
भारतीय टीम ने अहमदाबाद में खेले गए अंतिम टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराते हुए सीरीज अपने नाम कर ली, शुभमन गिल ने शतक जड़ा।

IND vs NZ 3rd T20: भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर अपनी तूफानी पारी के अलावा फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। सूर्या को लेकर फैन्स भी उत्साहित रहते हैं। सुर्ख़ियों में रहने वाले सूर्यकुमार यादव अहमदाबाद में फील्डिंग करने के दौरान कुछ अलग करते हुए दिखे। वह कागज़ का जहाज उड़ा रहे थे और इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ है। टीम इंडिया ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 168 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया।
IND vs NZ: शुभमन गिल ने किया बड़ा खुलासा, बताया शतक से पहले हार्दिक पांड्या ने क्या कहा
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान यह घटना घटित हुई और सूर्यकुमार यादव उस समय सीमा रेखा पर फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान वह कागज़ का जहाज उड़ाते हुए दिखाई दिए। फैन्स ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान सूर्या के साथ थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु भी थे। वह इस शानदार नज़ारे का आनन्द उठा रहे थे। फैन्स को यह वीडियो ख़ासा पसंद आया है।
गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव हमेशा की तरह अपनी धाकड़ फॉर्म में दिखे। उन्होंने तेजी से 24 रनों की पारी खेली। सीरीज में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से तीन मैचों में कुल 97 रन आए। हालांकि उनके स्तर के हिसाब से यह कम कहा जा सकता है लेकिन इस दौरान उनका औसत 49 का रहा है इसलिए बुरा भी नहीं मना जा सकता। टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव नम्बर एक पर हैं और अन्य कोई खिलाड़ी उनके करीब भी नहीं हैं।
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 234 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 126 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में अपना पहला शतक जमाया। जवाबी पारी में खेलते हुए कीवी टीम महज 66 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और भारत ने 168 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications