BCCI की एपेक्स काउंसिल मीटिंग 7 जुलाई को, जानिए इस बार कौन से 7 अहम मुद्दे छाए रहेंगे
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग 7 जुलाई को होने के लिए तैयार है, जिसमें कुछ मुख्य एजेंडे रहने जा रहे हैं।
स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कई बिंदुओं पर विचार किया जाएगा, जिनमें ओवरसीज लीग से लेकर पुरुष और महिला प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट अप्रूवल भी शामिल है।

एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में भारत के संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के विदेशी लीग में खेलने पर चर्चा होगी। फिलहाल खिलाड़ियों को संन्यास ना लेने तक विदेश की किसी भी लीग में भाग लेने की छूट नहीं है।
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के एशियन गेम्स में भाग लेने पर भी चर्चा की जाएगी। एशियन गेम्स 2022 में होने थे लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट के संभावित खतरे के चलते यह 1 साल के लिए टल गए थे। अब एशियन गेम्स 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक चलेंगे। क्रिकेट इससे पहले एशियन गेम्स 2014 में क्रिकेट खेला जा चुका है। तब वह टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। एशियन गेम्स चाइना में होने जा रहे हैं।
इससे पहले हम कॉमनवेल्थ गेम्स में इंग्लैंड के बर्मिंघम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भागीदारी करते हुए देख चुके हैं। इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, जो भारत का घरेलू प्रीमियर T20 टूर्नामेंट है, उसमें इंपैक्ट प्लेयर के नियम के साथ-साथ प्लेइंग कंडीशन के ऊपर विचार किया जाएगा।
बीसीसीआई की अध्यक्ष काउंसिल मीटिंग इस बारे में भी काफी उत्सुकता पैदा करेगी की टीम इंडिया का स्पॉन्सर कौन होगा। बाईजू के जाने के बाद टाइटल स्पॉन्सर को लेकर काफी उत्सुकता है। वर्ल्ड कप के टूर पैकेज पर भी चर्चा होगी।
वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से होना तय हो चुका है, जिसके लिए स्टेडियम की रिनोवेशन का काम भी होना है। दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम के रिनोवेशन पर भारी-भरकम खर्च आना है। स्टेडियम के नवीनीकरण पर भी चर्चा होगी।
इसके अलावा इस मीटिंग में पुरुष और महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट का अप्रूवल भी एक अहम बिंदू होगा। बीसीसीआई हर साल भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ी क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा करता है, जिसमें खिलाड़ियों को अलग-अलग ओहदो के हिसाब से अलग-अलग रकम मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications