जय शाह साहब, अगर आपको ये सब कहना ही था..., वसीम अकरम ने PCB vs BCCI पर दी अपनी राय

अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच में तनाव का माहौल पैदा हो चुका है। क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा था कि भारत अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा बल्कि यह तय हुआ है कि यह टूर्नामेंट किसी न्यूट्रल जगह पर खेला जाएगा।

वसीम अकरम का नाम भी जुड़ गया

वसीम अकरम का नाम भी जुड़ गया

जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसीडेंट भी हैं। उनका यह बयान पीसीबी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा है कि अगर भारत पाकिस्तान नहीं आता है तो वह भी अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएंगे। पीसीबी का साथ देने के लिए पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर भी सामने आए हैं जिन्होंने जय शाह के बयान की काफी निंदा की है और इसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व महानतम तेज गेंदबाजों में एक वसीम अकरम का नाम भी जुड़ गया है।

वसीम अकरम का कहना है

वसीम अकरम का कहना है

पाकिस्तान के बाएं हाथ के दिग्गज गेंदबाज रहे वसीम अकरम का कहना है कि इंडिया ये तय नहीं कर सकता कि पाकिस्तान को क्रिकेट कैसे खेलना चाहिए। जय शाह को भी कोई बयान देने से पहले या किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले कम से कम पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा से व्यक्तिगत तौर पर बात कर लेनी चाहिए थी। वसीम अकरम ने यह बातें ए स्पोर्ट्स पर कही है। जहां वे कहते हैं, बड़ी जबरदस्त स्टेटमेंट दी है क्रिकेट बोर्ड ने। भारत ये तय नहीं कर सकता कि पाकिस्तान कैसे क्रिकेट खेले। और पाकिस्तान में भी क्रिकेट 15-20 साल बाद शुरू हुआ है। मैं एक पूर्व क्रिकेटर हूं एक स्पोर्ट्स पर्सन हूं तो मुझे नहीं पता कि राजनीतिक तौर पर क्या हो रहा है लेकिन एक इंसान को दूसरे इंसान से कांटेक्ट करना जरूरी है।

अगर आपको यह सब कहना ही था जय शाह साहब..

अगर आपको यह सब कहना ही था जय शाह साहब..

वसीम अकरम जय शाह के बारे में कहते हैं कि अगर आपको यह सब कहना ही था जय शाह साहब तो आप कम से कम हमारे चेयरमैन को फोन करते। एशियन काउंसिल की मीटिंग बैठाते। आप अपना आइडिया देते फिर उस पर बहस होती। आप बस खड़े होकर यह नहीं कह सकते कि हम लोग पाकिस्तान नहीं जाएंगे जबकी पूरी काउंसिल ने ही पाकिस्तान को एशिया कप होस्ट करने के लिए कहा है। तो यह अच्छी बात नहीं है।

वकार यूनिस ने भी कहा था

वकार यूनिस ने भी कहा था

इससे पहले पाकिस्तान के एक और दिग्गज और वसीम अकरम के जोड़ीदार है चुके वकार यूनिस ने भी कहा था कि भारत पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान पहुंचाना चाहता है। पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी कहा था कि क्रिकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण है पाकिस्तान की गरिमा बनाकर रखनी चाहिए। अब देखना होगा कि दोनों की अपनी-अपनी स्टैंडिंग का नतीजा क्या निकलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+