क्या टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों के साथ रह सकेंगे परिवार? BCCI ने लिया बड़ा फैसला
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कमर कस ली है। अनुशासन को लेकर बोर्ड ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने गलियारों में हलचल मचा दी है। बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मेगा टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी पत्नी, बच्चों या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नहीं रुक पाएंगे।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई से संपर्क कर यह पूछा था कि क्या खिलाड़ियों की पत्नियां और मंगेतर टीम के साथ यात्रा कर सकती हैं और क्या वे उनके साथ ठहर सकती हैं। बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परिवार के सदस्य खिलाड़ियों के साथ नहीं रुकेंगे। हालांकि, अगर वे चाहें तो अपने रहने के लिए अलग से इंतजाम कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इस टूर्नामेंट में पूरी तरह निजी चार्टर विमान से सफर करेगी। खिलाड़ियों ने अपने-अपने पर्सनल शेफ की व्यवस्था की है, लेकिन वे टीम होटल में नहीं रुकेंगे। उन्हें नजदीकी होटल में ठहराया गया है, जहां वे खाना तैयार कर खिलाड़ियों तक भिजवाएंगे।
दौरे पर परिवारों का साथ न होना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है। 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर नई गाइडलाइंस लागू की थीं। खासकर कोविड के बाद के वर्षों में खिलाड़ियों को पूरे टूर के दौरान परिवार साथ रखने की छूट मिलती थी, लेकिन अब बोर्ड ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है।












Click it and Unblock the Notifications