बिहार के लाल ईशान किशन को लेकर आई बड़ी खुशखबरी! जल्द हो सकती है भारतीय टीम में एंट्री
Duleep Trophy, Ishan Kishan News: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही ईशान किशन को भारत की तरफ से किसी भी फॉर्मेट में खेलना का मौका नहीं मिला है। इस बीच ईशान किशन को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आई।
ईशान किशन पर बड़ी अपडेट
ईशान किशन ने हाल ही में नेशनल सेलेक्टर्स से बात कर खुद को घरेलू सीजन यानी दिलीप ट्रॉफी के लिए उपलब्ध बताया है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार चयन समिति चाहती है कि अगर इशान टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें रेड बॉल क्रिकेट खेलना होगा। इसके बाद ही उनका चयन भारतीय टीम में किया जाएगा।

श्रेयस अय्यर पर भी नजर
ईशान किशन के अलावा श्रेयस अय्यर को भी रणजी ट्रॉफी ना खेलने पर बीसीसीआई के वार्षिक केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, अय्यर ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में वापसी की थी, लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। अय्यर पिछले सीजन में दो रणजी मैच खेले थे, फिर भी वह अनुबंध नहीं बचा पाए थे।
किशन-अय्यर को किया गया था बाहर
चयन समिति का लक्ष्य है कि ईशान किशन लंबे फॉर्मेट का क्रिकेट खेलना शुरू करें, जो भारतीय टीम में वापसी के लिए उनके लिए महत्वपूर्ण है। पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी में उनकी अनुपस्थिति के कारण ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई की वार्षिक अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया था। अय्यर ने दो रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए वापसी की, लेकिन फिर भी उन्हें अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया।
झारखंड के लिए खेलेंगे किशन
रिपोर्ट्स के अनुसार ईशान आगामी घरेलू सत्र में झारखंड के लिए खेलने के लिए सहमत हो गए हैं। ईशान किशन नेतृत्व की भूमिका के लिए भी चुना जा सकता है। उन्होंने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ को आगामी सत्र में राज्य की टीम के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि घरेलू टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम में ईशान किशन की वापसी हो सकती है।
वनडे में जड़ा था दोहरा शतक
जुलाई 2021 से नवंबर 2023 के बीच ईशान ने दो टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी 20 मैच खेले। उन्होंने वनडे में एक दोहरा शतक बनाया और पिछले साल भारत की वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा थे। बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाल ईशान किशन को भारतीय क्रिकेट टीम का फ्यूचर स्टार माने जाने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications