KL Rahul के इंग्लैंड दौरे पर बढ़ा सस्पेंस, सामने आया BCCI ऑफिशियल का बयान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों के टी20 सीरीज शुरू हो गई है। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल (KL Rahul) को टीम का कप्तान बनाया गया था

KL Rahul

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों के टी20 सीरीज शुरू हो गई है। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल (KL Rahul) को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन सीरीज से ठीक एक दिन ग्रोइंग इंजरी के चलते राहुल पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए। केएल राहुल के बाहर होने के बाद सभी क्रिकेट प्रेमियों के जहन में यही बात चल रही है कि क्या केएल इंग्लैंड दौरे का हिस्सा होंगे या क्या राहुल इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल किया गया आखिरी टेस्ट खेलेंगे?

सामने आया BCCI ऑफिशियल का बयान

सामने आया BCCI ऑफिशियल का बयान

केएल राहुल की इंजरी के पर एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए BCCI ऑफिशियल ने कहा, ''वह (केएल राहुल) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि अभी से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।'' बता दें कि पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया था। अब वह आखिरी मुकाबला 1 जुलाई से एजबेस्टन, बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और एजबेस्टन टेस्ट अगर भारत जीत जाता है या मैच ड्रॉ रहता है तो भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतेगी।

16 जुलाई को इंग्लैंड रवाना होंगे राहुल

16 जुलाई को इंग्लैंड रवाना होंगे राहुल

BCCI ऑफिशियल के मुताबिक, केएल राहुल टीम इंडिया के पहले जत्थे के साथ 16 जुलाई को इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकता है। हालांकि, अगर वह पहले जत्थे के साथ नहीं जाए पाए, तो भारतीय टीम के दूसरे दल के साथ इंग्लैंड दौरे के लिए उड़ान भरेंगे और सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड में ही रिहैब करेंगे। बयान में कहा गया, ''नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में जाने के बाद पूरी तस्वीर सामने आएगी। वह एक या दो दिन में NCA जाएंगे। हालांकि, टीम फिजियो की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल की इंजरी गंभीर नहीं है। हम उनकी रिकवरी पूरी करने के लिए उन्हें पहले दल के साथ इंग्लैंड भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं।''

24 जुलाई को टीम खेलेगी अभ्यास मैच

24 जुलाई को टीम खेलेगी अभ्यास मैच

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को एक टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज शुरू होने से पहले 24 से 27 जुलाई के बीच भारत और लिस्टशायर के बीच चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। इस मैच में भी केएल राहुल का खेलना तय नहीं है। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से 5 जुलाई तक रिशेड्यूल टेस्ट और 7 जुलाई से 17 जुलाई के बीच लिमिटेड ओवर सीरीज खेली जाएगी।

शानदार फॉर्म में हैं राहुल

शानदार फॉर्म में हैं राहुल

हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में केएल राहुल बहत ही उम्दा फॉर्म में नजर आए थे। 15 मैचों में लखनऊ के कप्तान ने 51.33 की औसत से 616 रन बनाए थे। जोस बटलर के बाद वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भी केएल बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में 39.38 की औसत से कुल 315 रन बनाए थे। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में राहुल ने 129 रन भी बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+