BCCI ने सीनियर चयन समिति में एक पोस्ट के लिए मांगे आवेदन, ये योग्यताएं होनी चाहिए

BCCI Invites applications: बीसीसीआई ने भारतीय टीम की चयन समिति में एक पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। अगले माह टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। इससे पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। टीम इंडिया की चयन समिति में आने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून शाम 6 बजे है।

चयनकर्ता बनने के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। बीसीसीआई के विज्ञप्ति में बताया गया है कि चयन समिति में आने के लिए इंसान सात टेस्ट खेला हुआ होना चाहिए। यह नहीं तो 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले होने चाहिए। ऐसा भी नहीं है, तो 10 वनडे और टी20 खेलने का अनुभव होना चाहिए।

bcci

समिति के सदस्य का प्राथमिक काम टीम चयन करना रहेगा। भारतीय टेस्ट, टीम, वनडे और टी20 टीम के सलेक्शन में भूमिका रहेगी। इसके अलावा वही सदस्य आवेदन कर सकता है, जो आवेदन की तिथि से पांच साल पहले रिटायर हो गया हो। इसके अलावा किसी समिति का पांच साल सदस्य होने रहने पर सलेक्शन समिति में उस सदस्य का चाय नहीं हो सकता। ऐसा नियम है।

बीसीसीआई की चयन समिति में एक जगह खाली होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। जगह को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चेतन शर्मा पहले इस पोजीशन पर थे लेकिन इनका इस्तीफ़ा होने के बाद पड़ खाली था। ऐसे में उनकी जगह किसी को लेना था। चेतन शर्मा ने एक स्टिंग ऑपरेशन आने के बाद त्यागपत्र दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+