Team India Coach: राहुल द्रविड़ फिर बन सकते हैं भारतीय टीम के कोच, BCCI ने दिया बड़ा ऑफर

Team India Coach, Rahul Dravid: बतौर कोच भारतीय टीम में राहुल द्रविड़ का सफर शानदार रहा है। वर्ल्ड कप 2023 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो चुका है। राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम का नया हेड कोच कौन होगा उसकी चर्चाएं जोरों पर है। लेकिन इस बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को आगे के लिए भी कोच बने रहने के लिए अप्रोच किया है।

हो सकती है टीम में वापसी: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए वापस बतौर कोच टीम में लौटने को कहा है। हालांकि, इस पर राहुल द्रविड़ की तरफ से अभी किसी तरह का जवाब नहीं दिया गया है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि राहुल द्रविड़ एक बार फिर से भारतीय टीम के हेड कोच बन सकते हैं।

Team India Coach 1

फाइनल में मिली थी हार: वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ भी बेहद मायूस नजर आए थे। वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के तुरंत बाद ही भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलना था जिसके लिए टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच राहुल द्रविड़ को भी ब्रेक दिया गया।

बीसीसीआई ने दिया ऑफर: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को बतौर कोच फिर से ऑफर दिया है। यदि वह इसे स्वीकार कर लेते हैं तो उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। भारतीय टीम को अगले महीने साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप पर नजर: अगले साल यानी कि जून 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी फैंस की नज़रे है। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में रवि शास्त्री की जगह टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। उनके कार्यकाल में टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, राहुल द्रविड़ बतौर कोच टीम को आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला सके। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में क्या राहुल द्रविड़ टीम के लिए कोच की भूमिका को कंटिन्यू करते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+