Jos Buttler Fined: जोस बटलर को भारी पड़ा कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, लगा मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना
IPL 2023, KKR vs RR: जोस बटलर पर गुरुवार, 11 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। बटलर ने आईपीएल के आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार किया है

KKR vs GT, IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 56वें मैच में केकेआर के खिलाफ मुकाबला तो जीत लिया, लेकिन आरआर के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर पर ईडन गार्डन्स में नियमों का उल्लंघन करने पर गवर्निंग काउंसिल द्वारा मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल ने अपने बयान में कहा कि, 'राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर पर 11 मई को खेले गए आईपीएल मैच के दौरान आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।' बयान में आगे बताया गया कि, 'बटलर ने आईपीएल के आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार किया है।
आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है।' दरअसल, बटलर इस मैच में शुरू में ही रन आउट होने के कारण खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। बटलर ने अपने सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल के लिए अपना विकेट गंवा दिया था। जिन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक बनाकर नाबाद 98 रन बनाए।
रॉयल्स ने नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में जायसवाल के नाबाद 98 रन और कप्तान संजू सैमसन के नाबाद 48 रन की मदद से टीम ने मैच जीत लिया। ईडन गार्डन्स पर पहले बल्लेबाजी करने के लिए। केकेआर के खिलाफ 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बटलर जिस तरह से आउट हुए, उससे वह काफी नाराज थे।
बयान के अनुसार, आईपीएल आचार संहिता के तहत लेवल 1 के अपराधों में आमतौर पर क्रिकेट इक्विपमेंट, कपड़े, या ग्राउंड फिक्स्चर और फिटिंग का दुरुपयोग शामिल होता है। इसके अलावा कार्रवाई या मौखिक दुर्व्यवहार के माध्यम से अंपायर के फैसले पर असंतोष व्यक्त करना शामिल है।
इसके अलावा अश्लील या अपमानजनक भाषा का उपयोग करना, या अश्लील इशारा करना और पवेलियन/ड्रेसिंग रूम शेड की ओर अत्यधिक अपील करना या इशारा करना या फिर आक्रामक रूप से इशारा करना, या किसी के प्रति आक्रामक व्यवहार करना भी शामिल होता है।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications