KKR vs PBKS: कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा को लगा बड़ा झटका, स्लो ओवर रेट के कारण लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
IPL 2023: आईपीएल के 53वें मैच में केकेआर के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर शानदार चौके के साथ टीम को जीत दिला दी, लेकिन स्लो ओवर रेट के कारण नीतीश राणा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

KKR vs PBKS, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मैच तो जीत लिया, लेकिन कप्तान नितीश राणा पर मैच के दौरान केकेआर की धीमी ओवर गति के लिए भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। लीग ने एक बयान में कहा कि, आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम द्वारा सीजन का पहला उल्लंघन था, जिसके लिए राणा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
पंजाब के खिलाफ जीत के साथ लग जुर्माना
दरअसल, आईपीएल के 53वें मैच में केकेआर के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर शानदार चौके के साथ टीम को जीत दिलाई, इसके साथ ही रिंकू ने एक बार फिर खुद को फिनिशर की भूमिका में मजबूत कर लिया है। पंजाब के खिलाफ केकेआर की जीत ने टीम के प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा कर दिया है।
केकेआर के बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग का रहा शानदार प्रदर्शन
कप्तान राणा के अर्धशतक और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी के बाद रिंकू सिंह ने 10 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाकर टीम को घरेलू मैदान पर 180 रनों का पीछा करने में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने अपने गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करते हुए 26 रन देकर 3 विकेट लिए। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे।
खराब गेंदबाजी के कारण हारी पंजाब की टीम
जवाब में कोलकाता के लिए जेसन रॉय, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल ने तूफानी पारियों के जरिए टीम को जीत की कगार पर पहुंचा दिया। आखिरी दो ओवर में केकआर को जीत के लिए 26 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए सैम करन ने जमकर रन लुटाए। रसेल और रिंकू सिंह ने उनके ओवर में टीम के लिए 20 रन जोड़े।
पंजाब के लिए आखिरी ओवर कराने अर्शदीप सिंह आए। अब टीम को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। चार गेंदों पर चार रन आ चुके थे। पांचवीं गेंद पर रसेल को रन आउट होकर वापस लौटना पड़ा। आखिरी गेंद पर कोलकाता को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी, जहां रिंकू सिंह ने शानदार चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
ये भी पढ़ें-MS Dhoni: 'मैं ट्रॉफी जीतकर...', सुरेश रैना ने बताया रिटायरमेंट को लेकर क्या है 'कैप्टन कूल' का प्लान
दरअसल, 16वें सीजन में स्लो ओवर रेट के कारण लगने वाला ये पहला जुर्माना नहीं है। इससे पहले कई टीमों पर तय समय में मानक के अनुसार ओवर्स नहीं फेंकने के कारण जुर्माना लग चुका है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर भी 24 अप्रैल को एसआरएच के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा RCB के कप्तान विराट कोहली पर भी स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लग चुका है।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications