श्रेयस अय्यर को BCCI ने दिया बड़ा झटका, टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे किये बंद

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी होना मुश्किल ही लग रहा है। बीसीसीआई की तरफ से फ़िलहाल उनके नाम को लेकर कोई योजना नहीं है। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र में कुछ सीरीज और खेलनी है, अय्यर की वापसी शायद नहीं होगी।

टीम इंडिया में वापसी करने का मौका श्रेयस अय्यर के पास दलीप ट्रॉफी में था लेकिन वह इसे भुना पाने में नाकाम रहे दलीप ट्रॉफी में अय्यर का बल्ला खामोश रहा। दर्शकों को उनसे उम्मीदें थीं लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाए। अय्यर रन बनाने में नाकाम रहे।

shreyas iyer

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने दलीप ट्रॉफी के दौरान अय्यर के शॉट चयन को लेकर चिंता जताई। टेलीग्राफ के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि इस समय टेस्ट टीम में श्रेयस के लिए कोई जगह नहीं है। वह किसकी जगह लेंगे? इसके अलावा,दलीप ट्रॉफी में उनका शॉट चयन चिंता का विषय रहा है।

बोर्ड अधिकारी ने कहा कि वह (श्रेयस अय्यर) अच्छी तरह से सेट थे और फिर अचानक ऐसा खराब शॉट खेला। जब आप सेट हो जाते हैं और फिर सपाट पिच पर बल्लेबाजी करते हैं, तो आपको उस अवसर का सबसे अच्छा उपयोग करने की आवश्यकता होती है।

श्रेयस अय्यर को लेकर बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि दलीप ट्रॉफी का एक राउंड बचा हुआ है, ऐसे में वह शतक भी लगा सकते हैं। इसके अलावा ईरानी ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भी उनके पास मौके रहेंगे। वर्ल्ड कप के दौरान वह अच्छा कर रहे थे लेकिन चोट से प्रभावित हो गए।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया जाना है। श्रेयस अय्यर को वहां इसलिए भी जगह मिलना मुश्किल है क्योंकि हालिया समय में उनको शॉर्ट गेंदों के सामने संघर्ष करते हुए देखा गया है। देखना होगा कि कब तक वह लय हासिल कर टीम में वापसी कर पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+