दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, गेंद से कहर बरपाने वाला खिलाड़ी करेगा डेब्यू
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। रविवार 2 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के खिलाड़ियों के नाम शेयर किया।
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। रविवार 2 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के खिलाड़ियों के नाम शेयर किया। भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को इस सीरीज के लिए कप्तान चुना गया है। वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी।

किशन और आवेश की वापसी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हुई है। वहीं मुकेश कुमार और रजत पटीदार जैसे नए चेहरों को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन, कुलदीप यादव, ऋतुराज गायकवाड़ और आवेश खान जैसे खिलाड़ी भी इस सीरीज में अपना दमखम दिखाएंगे। आवेश खान एशिया कप के दौरान बीमार होने के कारण बाहर हो गए थे।

मुकेश कुमार और रजत पाटीदार करेंगे डेब्यू
मुकेश कुमार और रजत पाटीदार पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन दोनों ही खिलाड़ियों को वनडे सीरीज में चुना गया है। सीरीज का पहला वनडे मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। रजत पाटीदार ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। वहीं बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपनी घारदार गेंदबाजी से चयवकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाबी हासिल की।

जानिए वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम
शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।












Click it and Unblock the Notifications