AFG vs NZ: गली क्रिकेट वाला स्टेडियम अफगानिस्तान को दे दिया? किसने लगाया BCCI पर धोखा देने का आरोप
AFG vs NZ: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का मजा पूरी तरह खराब हो गया। लगातार दूसरे दिन ग्राउंड स्टाफ नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम का ग्राउंड ठीक करने में लगा रहा। पहले दिन टॉस नहीं हुआ और दूसरे दिन भी हाल खराब रहा।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और प्लेयर्स को भी निराशा हुई और एक अफगान अधिकारी ने कह दिया कि आगे इस स्टेडियम में हम कभी नहीं खेलेंगे। लगातार दूसरे दिन ग्राउंड की खराब स्थिति के बाद बीसीसीआई को भी आड़े हाथों लिया जा रहा है।

सोमवार को गीले आउटफील्ड को सूखाने का प्रयास किया गया लेकिन शाम को फिर से आई बारिश से मामला खराब हो गया। मैदान पर कुछ जगह पानी भर गया और पेच हो गए। इसे ठीक करने के लिए आर्टिफिशियल घास लगाई गई है लेकिन यह समस्या का हल नहीं है।
ग्राउंड दूसरे दिन भी ठीक नहीं हो पाया और फैन्स का सब्र भी जवाब दे गया। प्लेयर्स के लिए भी ग्राउंड में सुविधाएँ नहीं है। फैन्स ने इन सबको देखते हुए बीसीसीआई के ऊपर धोखा देने का आरोप लगा दिया है। बीसीसीआई को फैन्स ने सोशल मीडिया पर जमकर सुनाया है।
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच शुरू कराने के लिए ग्राउंड में लगे लोग भी कम हैं। 20 से 25 लोगों से काम बनना मुश्किल है। मैदान सूखाने के लिए पंखे, हेयर ड्रायर और फोम सभी चीजों का इस्तेमाल कर लिया गया लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसे देखते हुए दोनों टीमों ने सुबह होटल में ही रुकने का फैसला लिया और दोपहर बाद स्टेडियम आई।
फैन्स ने आरोप लगाए हैं कि बीसीसीआई ने गली क्रिकेट वाला स्टेडियम अफगानिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पकड़ा दिया है। यह धोखा देने जैसा है। बीसीसीआई के ऊपर आरोप लग रहे हैं कि भारत में इतने बेहतरीन स्टेडियम हैं, तो नोएडा का खराब स्टेडियम अफगानिस्तान को क्यों दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications