BBL 2023-24 Schedule: 7 दिसंबर से शुरू होगा बीबीएल का 13वां सीज़न, यहां जानें पूरा शेड्यूल
Cricket Australia announces Big Bash 2023-24 fixtures: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार यानी 06 जुलाई को बिग बैश लीग के 13वें सीजन के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। 13वें सीजन में 40 लीग गेम और चार नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही है, इन 8 टीमों के बीच बीबीएल की ट्रॉफी के लिए भिड़ंत देखने को मिलेगी।
7 दिसंबर को होगा पहला मुकाबला: पिछले सीजन की रनअरप टीम ब्रिस्बेन हीट 7 दिसंबर को गाबा में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ घरेलू मैच के साथ सीजन की शुरुआत करेगी। दोनों ही टीम की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने की होगी। बीबीएल मैच ऑस्ट्रेलिया में गर्मियों के दौरान दिसंबर, जनवरी और फरवरी में खेले जाते हैं। इस सीजन भी दिसंबर में ही लीग का आगाज किया जाएगा।

मैच हुए कम: पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन बिग बैश लीग में हर टीम के लिए दस मैच कम कर दिए गए हैं। इस साल 56 की जगह लीग में सिर्फ 40 रेगुलर-सीजन मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ में पिछले साल तक पांच टीमें क्वालीफाई करती थी, लेकिन इस साल से सिर्फ चार टीमें ही इसमें क्वालीफाई करेगी। समय कम होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये बड़ा फैसला लिया है।
यहां जानें कब खेला जाएगा कौन सा मुकाबला
गुरुवार, 7 दिसंबर ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स, गाबा
शुक्रवार, 8 दिसंबर सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, एससीजी
शनिवार, 9 दिसंबर एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट एडिलेड, ओवल
रविवार, 10 दिसंबर मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, जीएमएचबीए स्टेडियम
सोमवार, 11 दिसंबर होबार्ट हरिकेन्स बनाम सिडनी सिक्सर्स, यूनिवर्सिटी ऑफ़ तस्मानिया स्टेडियम
मंगलवार, 12 दिसंबर सिडनी थंडर बनाम ब्रिस्बेन हीट मनुका, ओवल
बुधवार, 13 दिसंबर मेलबर्न स्टार्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, एमसीजी
मंगलवार, 19 दिसंबर एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी थंडर, एडिलेड ओवल
बुधवार, 20 दिसंबर पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, ऑप्टस स्टेडियम
गुरुवार, 21 दिसंबर मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम ब्रिस्बेन हीट, मार्वल स्टेडियम
शुक्रवार, 22 दिसंबर सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, एससीजी
शनिवार, 23 दिसंबर मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी थंडर लविंगटन, स्पोर्ट्स ग्राउंड
शनिवार, 23 दिसंबर होबार्ट हरिकेंस बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, ब्लंडस्टोन एरेना
मंगलवार, 26 दिसंबर सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स, एससीजी
मंगलवार, 26 दिसंबर पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, ऑप्टस स्टेडियम
बुधवार, 27 दिसंबर ब्रिस्बेन हीट बनाम सिडनी थंडर, गाबा
गुरुवार, 28 दिसंबर होबार्ट हरिकेंस बनाम मेलबर्न स्टार्स, ब्लंडस्टोन एरेना
शुक्रवार, 29 दिसंबर मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, मार्वल स्टेडियम
शनिवार, 30 दिसंबर सिडनी थंडर बनाम सिडनी सिक्सर्स सिडनी, शोग्राउंड
रविवार, 31 दिसंबर एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स एडिलेड, ओवल
सोमवार, 1 जनवरी होबार्ट हरिकेंस बनाम सिडनी थंडर, ब्लंडस्टोन एरेना
सोमवार, 1 जनवरी ब्रिस्बेन हीट बनाम सिडनी सिक्सर्स, गाबा
मंगलवार, 2 जनवरी मेलबर्न स्टार्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, एमसीजी
बुधवार, 3 जनवरी सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट, सी.एक्स कॉफ्स इंटरनेशनल स्टेडियम
बुधवार, 3 जनवरी पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स,ऑप्टस स्टेडियम
गुरुवार, 4 जनवरी मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, मार्वल स्टेडियम
शुक्रवार, 5 जनवरी एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, एडिलेड ओवल
शनिवार, 6 जनवरी मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी सिक्सर्स, एमसीजी
रविवार, 7 जनवरी ब्रिस्बेन हीट बनाम होबार्ट हरिकेंस, गाबा
सोमवार, 8 जनवरी सिडनी थंडर बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स सिडनी, शोग्राउंड
मंगलवार, 9 जनवरी एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम होबार्ट हरिकेंस एडिलेड, ओवल
बुधवार, 10 जनवरी ब्रिस्बेन हीट बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, गाबा
गुरुवार, 11 जनवरी होबार्ट हरिकेंस बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, ब्लंडस्टोन एरेना
शुक्रवार, 12 जनवरी सिडनी सिक्सर्स बनाम सिडनी थंडर, एससीजी
शनिवार, 13 जनवरी पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट ऑप्टस, स्टेडियम
शनिवार, 13 जनवरी मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम मेलबर्न स्टार्स मार्वल, स्टेडियम
रविवार, 14 जनवरी सिडनी थंडर बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स मनुका, ओवल
सोमवार, 15 जनवरी मेलबर्न स्टार्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, एमसीजी
मंगलवार, 16 जनवरी पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम सिडनी सिक्सर्स ऑप्टस, स्टेडियम
बुधवार, 17 जनवरी सिडनी थंडर बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स सिडनी, शोग्राउंड
शुक्रवार, 19 जनवरी क्वालीफायर टीबीसी
शनिवार, 20 जनवरी द नॉकआउट टीबीसी
सोमवार, 22 जनवरी चैलेंजर टीबीसी
बुधवार, 24 जनवरी अंतिम टीबीसी












Click it and Unblock the Notifications