BAN vs IRE: वनडे के बाद टी-20 में भी धमाल मचाएगी बांग्लादेश, जानें लाइव मैच देखने का आसान तरीका

Bangladesh vs Ireland Live Streaming: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच रोमांचक वनडे सीरीज खेला जा रहा है। वनडे सीरीज के बाद दोनों ही टीम टी-20 में भी भिड़ेगी।

BAN vs IRE

Bangladesh vs Ireland Live Streaming: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज खेला जा रहा है। सीरीज का पहला वनडे मैच जीतने के बाद बांग्लादेश की कोशिश दूसरे वनडे को भी जीतने की होगी। वहीं पहला मुकाबला हारने के बाद दूसरे मैच को जीतकर आयरलैंड वापसी करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।

बांग्लादेश ने दर्ज की थी एतिहासिक जीत

सीरीज के पहले वनडे मैच में बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ एतिहासिक जीत दर्ज की थी। पहले वनडे मैच में बांग्लादेश ने आयरलैंड को 188 रनों से हराया था। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम सिर्फ 155 रनों पर ढेर हो गई थी। ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए आयरलैंड को दूसरा मुकाबला जीतना होगा।

ऐसे देख सकते हैं मैच लाइव

बांग्लादेश-आयरलैंड मैच का लाइव प्रसारण भारत में नहीं किया जा रहा है। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर नहीं होने के कारण भारतीय टीवी चैनल पर मैच का प्रसारण नहीं हो पा रहा है। लेकिन फैंस फैनकोड एप और वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आसानी से देख सकते हैं। बांग्लादेश ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम को अपने घर पर 3-0 से मात दी थी। बांग्लादेशी खिलड़ियों के हौसले बुलंद हैं और वह जीत के सिलसिले को ऐसे ही बरकरार रखना चाहेंगे।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

बांग्लादेश- तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदयॉय, यासिर अली, तस्किन अहमद, एबादत हुसैन, नासुम अहमद, हसन महमूद।

आयरलैंड- स्टीफन डोहेनी, पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, मैथ्यू हम्फ्रीस, ग्राहम ह्यूम।

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की पूरी टीम

तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शंटो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, तौहीद, यासिर अली, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादत हुसैन, रोनी तालुकदार, शोरफुल इस्लाम, अफिफ हुसैन, हसन महमूद।

वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की पूरी टीम

एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लॉरकन टकर (विकेटकीपर), स्टीफन डोहेनी, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलनी, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, बेंजामिन व्हाइट, मैथ्यू हम्फ्रीस, फिओन हैंड , थॉमस मेयस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+